Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भ्रष्टाचार के मामले पर सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को घेरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भ्रष्टाचार के मामले पर सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को घेरा

GrandNews
Last updated: 2022/09/03 at 5:29 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के लिए विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने वालों को बचाने के लिए कुछ समूह आगे आ रहे हैं और एक गुट मेें संगठित हो रहे है। लेकिन भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को ही भ्रष्टाचार के मामले पर घेरते हुए कहा कि नोटबंदी में जाली नोटों को असली नोटों से धडल्ले से बदला गया ओर इसी वजह से आरबीआई आज भी नोटबंदी की फाइनल टेैली का खुलासा नही करता है। राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का सवाल जायज है कि नोटबंदी को हुए 6 साल बाद भी आंकड़ा मोदी सरकार सार्वजनिक क्यों नही कर रही है।

स्वामी के मोदी सरकार पर आरोप के बाद भी ईडी और सीबीआई नही कर रही कार्यवाही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के मामले पर विपक्ष को घेरने का कोई भी मौका नही गंवाते है, केरल प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कहना कि भ्रष्टाचार मेें लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाही के कारण राष्ट्रीय राजनीति में धुर्वीकरण हो रहा है, उनके इस आरोप के बाद राजनीति पारा फिर से गर्माने लगा है, वही भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार की नोटबंदी पर ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर मोदी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ी जा रही जंग की हवा निकालने की कोशिश की है। श्री स्वामी का कहना है कि मोदी सरकार की नोटबंदी के दौरान अधिकांश नकली नोटों को नए और असली नोटों से बदला गया, इसलिए आरबीआई आज भी फाइनल टैली का खुलासा करने से इंकार कर रही है।आरबीआई गवर्नरों को मुद्रा धोखाधड़ी पर उनकी नरमी के लिए चुना जाता है। उल्लेखनीय है कि चीन के लद्दाख सीमा पर अतिक्रमण के मामले पर भी सुब्रमण्यम स्वामी मोदीसरकारको घेरते रहे हे लेकिन इसके बाद भी मोदी सरकार ने अभी तक अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की तरह ईडी ओर सीबीआई की कोई कार्यवाही नही की है। भाजपा नेता नोटबदंी में जाली नोटों को बदलने का सवाल ठीक नेशनल हैराल्ड मामले के आरोपों की तरह ही मजबूत दिखाई देते है, लेकिन भाजपाई नेता नेशनल हेराल्ड मामले पर जितनी सक्रियता दिखाते है वैसी सक्रियता स्वामी के नोटबंदी के आरोपों पर नही दिखा रहे है, जो बताता हे कि राष्ट्रहित की लड़ाई लडऩे का दावा करने वाले भाजपाईयों को कांग्रेस का भ्रष्टाचार देश बेचने वाला लगता है लेकिन मोदी सरकार का भ्रष्टाचार देश को मजबूती प्रदान करने वाला लगता है। सवाल यह है मोदी सरकार की भ्रष्टाचार की खिलाफ जंग सिर्फ और सिर्फ विपक्ष तक ही सीमित रहने से कैसे देश से भ्रष्टाचार खत्म हो पायेगा? यह ऐसा सवाल है जो धीरे धीरे ही सही आम जनता के बीच भी जगह बनाने लगा है, जो आने वाले समय में मोदी सरकार के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Technology News : आपके पुराने लैपटॉप की स्पीड रहेगी फर्राटेदार, मक्खन की तरह चलेगा इंटरनेट, अपनाने होगें ये टिप्स
Next Article RAIPUR BREAKING : राजधानी के रिंग रोड नंबर 1 में मर्सडीज कार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

Latest News

CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले आरोपी को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: हत्या की नियत से जानलेवा हमला करने वाले महिला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार। पामगढ़ थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CG NEWS: आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?