Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIDEO BREAKING : विकास के कफन में दफन हो गए कई राज… एनकाउंटर से परे कुछ और भी… पढ़िए पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsकानूनदेश

VIDEO BREAKING : विकास के कफन में दफन हो गए कई राज… एनकाउंटर से परे कुछ और भी… पढ़िए पूरी खबर

Desk
Last updated: 2020/07/10 at 5:36 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

कानपुर। आठ पुलिस वालों को मौत की नींद सुलाने के बाद कुख्यात हत्यारा विकास दुबे 6 दिनों तक फरारी काटता है, सातवें दिन नाटकीय ढंग से उज्जैन के महाकाल मंदिर में वह आत्मसमर्पण करता है, आठवें दिन सुबह उसका कानपुर से 15 किमी पहले एनकाउंटर हो जाता है। इस मामले में कहा जाता है कि वह भागने के फिराक में था, उसने पुलिस पर एक बार फिर गोलियां दागी, लेकिन इस बार उसके हमले से पुलिस वाले केवल घायल होते हैं और पुलिस की गोलियां विकास के सीने को छलनी कर जाती है।

दरअसल विकास दुबे के कोर्ट में पेश किए जाने के बाद कई राज सामने आ सकते थे, जिसमें वर्दीवालों के नाम और सफेदपोशों के राज छिपे हुए थे। उसकी गिरफ्तारी कई नामजद और प्रतिष्ठित लोगों की कलई खोल सकती थी, यह बात सही मायने में नौकरशाहों और राजनेताओं के गले नहीं उतर रही थी, अतंतः परिणाम सामने है।

- Advertisement -
Ad image
https://youtu.be/p6gFH9nxBTc

भारी बारिश की वजह से उसे जिस वाहन से लाया जा रहा था, उसका पलट जाना लाजिमी है, लेकिन विकास ने भागने की कोशिश की, उसके हाथ में पिस्टल भी आ गया, उसने 8 किमी तक एसटीएफ के जवानों को अपने पीछे भगाया, जैसा वाकया सही मायने में पच नहीं पा रहा है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि महज 11 साल में विकास दुबे ने राजनीति, नौकरशाही और खासतौर पर पुलिस वालों के बीच जिस तरह की पैठ बनाई थी, मामूली से व्यापारी से वह एक गैंगस्टर बन गया और अकूत संपत्ति का जो मालिक बन बैठा, उसमें कई सफेदपोश और नौकरशाहों का हाथ होने के साथ, उसके साथ साठगांठ की भी कहानी दफन हो गई हैं।

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश में वह बाहुबली बन गया था, शराब माफिया, जमीन कब्जा, एक्ट्रारेशन, अपहरण जैसे कई संगीन अपराधों के साथ हत्या के कई मामलों में उसका हाथ था। कई राजनीतिक हत्याओं को उसने अंजाम दिया था, जो सफेदपोशों के इशारे पर उसने किए थे। उसकी गिरफ्तारी इन सब में संलिप्त लोगों के लिए गले की हड्डी बन गई थी।

एनकाउंटर ही था लक्ष्य

कानपुर में डीएसपी सहित 8 पुलिस वालों को जब उसने कत्ल किया, उसके बाद वह फरार हो गया और उसकी तलाश में 40 टीम जब लग गई, तब ही एनकाउंटर का लक्ष्य निर्धारित हो गया था। लेकिन उज्जैन में उसका आत्मसमर्पण कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा था। आज सुबह कानपुर से ठीक पहले एसटीएफ की गाड़ी का पलटना और फिर उसका एनकाउंटर होना इसका प्रमाण है।

TAGGED: ENCOUNTER, Gadi Palti, POLICE, Political Murder, RAJ, STF, Surrender, VIKASH DUBEY
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अब तक की 10 बड़ी खबरें…
Next Article धमतरी : हेमलाल यादव बने ब्लाक सचिव संघ अध्यक्ष…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : स्वामी आत्मानंद स्कूल का हो रहा खस्ता हाल, अभिभावक ले रहे टीसी, कांग्रेस बीजेपी आमने-सामने
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
CG NEWS: जिले के अलग अलग स्कूलों के कुल 72 बस/छोटी वाहनों की सघन जांच की गई
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CG : सकरी क्षेत्र में चला निगम का बुलडोजर...अवैध निर्माण के खिलाफ निगम का अभियान जारी
CG : सकरी क्षेत्र में चला निगम का बुलडोजर…अवैध निर्माण के खिलाफ निगम का अभियान जारी
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
CG NEWS : पेड़ काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत  
छत्तीसगढ़ धमतरी June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?