Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विजयदशमी पर रायपुर आएंगे अभिनेता अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

विजयदशमी पर रायपुर आएंगे अभिनेता अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया….

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/09/11 at 12:56 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी में विजयदशमी पर्व पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक दशहरा उत्सव के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

राजधानी रायपुर के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान में विगत 52 वर्षों से ऐतिहासिक दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस ऐतिहासिक आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होते हैं।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

इस आयोजन को लेकर अंचल में विशेष उत्साह रहता है एवं लाखों की संख्या में अंचलवासी रावण वध देखने इस मैदान में एकत्र होते हैं। डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान में इस वर्ष भी आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

- Advertisement -

इसके अंतर्गत रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का निर्माण शुरू हो गया है। इसके अलावा प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण के भगवान राम और सीता की भूमिका निभाने वाले श्री अरुण गोविल एवं दीपिका चिखलिया भी इस आयोजन में शामिल रहेंगे।

आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा, आकर्षक आतिशबाजी के साथ पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। माता कौशल्या की जन्म स्थली एवं भगवान श्री राम के ननिहाल व राम वन गमन पथ के रूप में प्रतिष्ठित छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर्व के लिए विशेष उत्साह रहता है।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने आज इस आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया एवं अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों की उन्हें विस्तृत जानकारी दी।

कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस गरिमामय आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं एवं जन सुविधा, लोक सुरक्षा, आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें।

इस दौरान नगर निगम के एमआईसी सदस्य नागभूषण राव, पार्षद अमितेश भारद्वाज, पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार आयोजन समिति के पदाधिकारी श्रीनिवास राव, लूंका, अजय जोशी, चेतन चंदेल, गौतम यादव, सूरज पटनायक, मनोज थापा भी उपस्थित रहे।

TAGGED: विजयदशमी पर रायपुर आएंगे अभिनेता अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बस्तर सांसद दीपक बैज व निगम सभापति कविता साहू पहुचे पत्रकार हसन राजा के निवास की भेंट मुलाकात-जाना हसन राजा के माता का हाल…..
Next Article बीजापुर में भारी बारिश : भोपालपट्टनम, पदेडा का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क, कोकड़ापारा में फंसे लोग, मवेशी भी बहे, रेस्क्यू जारी, देखें

Latest News

CG NEWS: निजी स्कूलों की मनमानी पर परिजन आक्रोशित, यूनिफॉर्म और जूतों को लेकर स्कूलों की पाबंदियाँ, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
Defense Minister Rajnath Singh: सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम, सीडीएस को संयुक्त आदेश जारी करने का अधिकार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पहल से तीनों सेनाओं में समन्वय और पारदर्शिता को मिलेगी मजबूती
Grand News दिल्ली June 24, 2025
GRAND NEWS : बिलासपुर में केबल ऑपरेटर और प्रबंधकों की बैठक, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन होरा ने कहा – ग्रैंड विजन सबसे उत्तम सुविधा प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है
Grand News June 24, 2025
Mobile Market: मोबाइल मार्केट में मचेगा तहलका! अगले हफ्ते एक साथ लॉन्च होंगे 4 धाकड़ स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और दाम
Grand News Technology June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?