Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 12 लोगों की मौत, 30 घायल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
दुर्घटनादेश

ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 12 लोगों की मौत, 30 घायल 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/14 at 10:41 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। ACCIDENT NEWS : जम्मू-कश्मीर के पुंछ (Accident in Jammu and Kashmir’s Poonch) में बुधवार को एक बस हादसे में 12 लोगों की मौत (12 people died) हो गई। हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मंडी और पुंछ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना के साथ स्थानीय लोगों ने बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 5 लोगों को जिला अस्पताल से जम्मू के जीएमसी हॉस्पिटल (GMC Hospital) में एयरलिफ्ट किया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ के मुताबिक, दुर्घटना सवजियां के पास सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुई। मिनी बस (JK12-1419) मंडी से सवजियां जा रही थी। बस जैसे ही सवजियां के पास बरारी बल्लाह पहुंची, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई थी। बाकी 4 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

 

हादसे में अपनी जान गंवा चुके 9 लोगों की पहचान की गई है। इनमें मरूफ अहमद (14), बशीर अहमद (40), रोजसिया अख्तर (18), जरीना बेगम (40), मोहम्मद हसन (65), नाजिमा अख्तर (20), इमरान अहमद (5), अब्दुल करीम (70) और अब्दुल कयूम (40) शामिल हैं।

 

मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी मृतकों के परिवार को 5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। PMNRF ने भी मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देन की घोषणा की है।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- पुंछ के सवजियां में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

TAGGED: # national, 12 people died, Accident in Jammu and Kashmir's Poonch, accident news, accident news in India, NATIONAL ACCIDENT, NEWS IN INDIA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बच्चों के साथ केक काटकर भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने हर्षोल्लास से मनाया अपना जन्मदिन
Next Article Sunny Leone Bold Pics : गुलाबी बिकिनी पहनकर सनी लियोन ने बीच पर लगाई आग, दिए कई किलर पोज, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश Sunny Leone Bold Pics : गुलाबी बिकिनी पहनकर सनी लियोन ने बीच पर लगाई आग, दिए कई किलर पोज, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

Latest News

IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
Breaking News Cricket Exclusive Grand News खेल देश June 3, 2025
CG NEWS: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 09 वाहन जब्त बकली एवं राजिम क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 3, 2025
Reliance Infrastructure:अनिल अंबानी की कंपनी गोला-बारूद बनाने के लिए स्थापित होगी नई इकाई, सरकार से मिल सकता है करोड़ का ऑर्डर 
Business Exclusive Grand News Mumbai NATIONAL अंतराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ देश महाराष्ट्र June 3, 2025
Aadhaar Card: AI से सावधान आपका आधार कार्ड नकली है या असली ? घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ऐसे करें चेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान  
Exclusive Featured Grand News Technology क्राइम छत्तीसगढ़ देश रोचक खबरें June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?