Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धरती पर जन्नत का नजारा देखने दूर-दूर से पहुंचे सैलानी, बादलों के शहर आकाशनगर का रोमांचक सफर….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

धरती पर जन्नत का नजारा देखने दूर-दूर से पहुंचे सैलानी, बादलों के शहर आकाशनगर का रोमांचक सफर….

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/09/18 at 3:13 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

बैलाडीला / बचेली :- बैलाडीला की पहाड़ियों पर स्थित आकाश नगर की खूबसूरती का करीब से दीदार करने शनिवार को सैलानी उमड़ पड़े। बस्तर और छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित आकाशनगर को प्रदेश का सबसे ऊंचा हिल स्टेशन माना जाता है। हर साल विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितंबर को इसकी पहाड़ियों की खूबसूरती निहारने का मौका आम लोगों को दिया जाता था। लेकिन पिछले दो सालों से कोरोना काल में इसकी अनुमति नहीं दी जा रही थी।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

इस बार कोरोना के हालात सामान्य हुए तो एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा आम लोगों को आकाशनगर और माइंस एरिया में सैर की अनुमति दी गई, जिसका सैलानियों ने भरपूर लाभ उठाया।

- Advertisement -

आकाश नगर को बादलों का नगर कहे तो यह कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। बरसात के समय तो यहां बादल पूरी तरह से छाए रहते हैं। पहाड़ियों पर बादलों का जमावड़ा ऐसा रहता है कि कई बार दिन में भी एक फीट की दुरी का दृश्य भी साफ नजर नही आता है।

आकाश नगर तक पहुंचने के लिए आपको पहले बचेली आना होगा। यहां से इसकी दूरी 28 किमी है। सर्पीली धुमावदार घाटियों से होकर आकाश नगर तक का सफर बेहद रोमांचक होता है।

एक तरफ हरियाली से भरे मनमोहक दृश्य और दुसरी तरफ गहरी खाईयां, ये दोनो के दृश्यों से भय एवं रोमांच का मिश्रित भाव उत्पन्न होता है।

बैलाडिला की पूरी पहाड़ियां घने वनों से ढकी हुई है, जिसके कारण यहां अक्सर बारिश होते रहती है। अधिक उंचाई पर स्थित होने से यहां की पहाड़ियां साल में अधिकतर समय बादलों से ढकी रहती है।

TAGGED: धरती पर जन्नत का नजारा देखने दूर-दूर से पहुंचे सैलानी, बादलों के शहर आकाशनगर का रोमांचक सफर….
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BHENT MULAQAT : स्कूल के दिनों की यादें ताजा हो गईं जब मुख्यमंत्री को मिल गए सहपाठी गंगूराम
Next Article फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर को स्वामी आत्मानंद स्कूल ले जाने का भाजपा ने किया विरोध

Latest News

CG News : राजिम में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
Grand News छत्तीसगढ़ राजिम June 21, 2025
CG Crime : छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर फिर बड़ी कार्रवाई, ठाणे से दो आरोपी गिरफ्तार!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 21, 2025
CG News : फर्जी हस्ताक्षर कर पुस्तैनी जमीन का बटवारानामा दस्तावेज तैयार कर पीएम आवास योजना से पैसा लेकर मकान एवं दुकान बना डाला
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 21, 2025
Technology : मोबाइल टेक्नोलॉजी सम्मेलन के पहले दिन प्रतियोगिता, लाइव ट्रेनिंग और एग्जीबिशन में दिखा युवा उत्साह, 2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
Grand News Technology छत्तीसगढ़ रायपुर June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?