Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : आंगनबाड़ी की 2 महिला कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव, 80 बच्चों पर मंडराया कोरोना का खतरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona Casesछत्तीसगढ़दुर्ग

बड़ी खबर : आंगनबाड़ी की 2 महिला कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव, 80 बच्चों पर मंडराया कोरोना का खतरा

Poonam Shukla
Last updated: 2020/07/14 at 9:41 AM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
2 आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्त्ता कोरोना पॉजिटिव
SHARE

दुर्ग। आंगनबाड़ी की 2 कार्यकर्ता समेत 15 के कोरोना सैंपल की पॉजिटिव रिपोर्ट से स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सोमवार को आई रिपोर्ट में दुर्ग ब्लॉक के ग्राम बोरीगारका की दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव है। दोनों कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे वजन त्योहार में व्यस्त थीं। लगभग 80 बच्चों को गोद में उठाकर उन्होंने वजन कराया बाद में मासिक रिपोर्ट भी तैयार की।

पूरे गांव को तब्दील करना पड़ेगा क्वारंटाइन सेंटर में
कोविड-19 की गाइडलाइन के मुताबिक अब सभी बच्चों को पहले क्वारंटाइन में रखना होगा। उनका सैंपल कलेक्ट कर जांच कराना होगा। अगर बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उनके परिजनों का भी टेस्ट करना होगा। ऐसी स्थिति में पूरे गांव को रिपोर्ट आने तक क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील करना होगा। जानकारी के मुताबिक रेंडम जांच के तहत सर्वे कार्य करने वाली दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और रोजगार सहायक का सैंपल कलेक्ट 10 जुलाई को किया गया था। तीसरे दिन आई रिपोर्ट में पॉजिटिव होने से पूरा गांव कोरोना को लेकर भयभीत हो चुका है।

- Advertisement -
Ad image

बच्चों के वजन के दौरान कोई हिदायत नहीं दी थी
कोरोना संक्रमित कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें किसी तरह की हिदायत नहीं दी गई थी कि वजन त्योहार में बच्चों से दूरी बनाकर रखना है। यही वजह थी कि उन्होंने बच्चों को गोद में लेकर वजन कराया। दोनों का कहना है कि 3 दिनों में उन्होंने 80 बच्चों का वजन किया। इसी गांव की महिला रोजगार सहायिका की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

- Advertisement -

गांव के क्वारंटाइन सेंटर में नाम-पता लिखने की ड्यूटी थी
ग्राम बोरीगारका की तीनों पॉजिटिव महिलाओं का कहना है कि कोरोना को लेकर उनके ग्राम में भी क्वारंटाइन सेंटर बना है। वहां रहने वालों का नाम पता लिखने की जिम्मेदारी उनपर ही थी। इसके अलावा कोरोना को लेकर गांव में सर्वे भी किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों का रैंडम जांच के तहत सैंपल कलेक्ट किया था।

- Advertisement -
TAGGED: 80 बच्चों पर मंडराया कोरोना का खतरा, आंगनबाड़ी की 2 कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, दुर्ग, बड़ी खबर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अच्छी खबर : कोरोना वैक्‍सीन बनाने में इस देश ने मारी बाजी, इंसानों पर ट्रायल सफल होने का किया दावा
Next Article BREAKING : राजधानी सहित प्रदेश में अब 112 ब्लाॅक रेड… तो 32 आरेंज जोन में… देखिए आप किस जोन में
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : घर के दूसरी मंजिल से गिरने से महिला की मौत, भाई और मां ने धक्का देकर गिराने का लगाया आरोप 
छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : साय कैबिनेट विस्तार जल्द, अगले हफ्ते हो सकता है मंत्रियों का शपथ ग्रहण, इन चार नामों को लेकर चर्चाएं तेज
छत्तीसगढ़ June 7, 2025
BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?