Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Road Safety World Tournament 2022 : इंडिया लिजेंड्स ने श्रीलंका को 33 रनों से हराया, सीएम बघेल ने सचिन तेंदुलकर को प्रदान किया रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 की ट्रॉफी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़देशरायपुर

Road Safety World Tournament 2022 : इंडिया लिजेंड्स ने श्रीलंका को 33 रनों से हराया, सीएम बघेल ने सचिन तेंदुलकर को प्रदान किया रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 की ट्रॉफी

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/02 at 4:09 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। Road Safety World Tournament 2022 : भारत लीजेंड के लिए एक बार फिर रायपुर का क्रिकेट स्टेडियम लकी साबित हुआ है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के फाइनल मैच में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रनों से पराजित कर दिया है।प्रदेश के मुखियाँ भूपेश बघेल भी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के फाइनल मैच के समापन प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल हुए। इसके साथ ही सीएम बघेल ने इंडिया लीजेंड्स की जीत पर टीम को बधाई देते हुए कप्तान सचिन तेंदुलकर को ट्रॉफी प्रदान किया ।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

मैच के हाईलाइट्स :

 

भारत के 195 रन के जवाब में श्रीलंका की टीम 162 रनों पर आउट हो गयी। श्रीलंका की ओर से इशान जयरत्ने को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। जयरत्ने ने 51 रन बनाये, वहीं दिलशान ने 11, थरंगा ने 10, गुणरत्ने ने 19, जीवन मेंडिस ने 20 और महेला उडावत्ते ने 26 रन बाये। भारत की ओर से विनय कुमार ने 3 विकेट लिये, जबकि अभिमन्यु ने 2 विकेट लिये।

 

इससे पहले नमन ओझा के धमाकेदार शतक की बदौलत भारत ने रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत के लिए श्रीलंका के सामने 196 लक्ष्य रखा था। भारत ने नमन ओझा के 108 रनों की बदौलत भारत ने 195 रन बनाये। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मास्टर ब्लास्टर ने आज रायपुर के फैंस को निराश किया और बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गये। सचिन के शून्य पर आउट होने के सुरेश रैना ने आते ही चौका लगाया, लेकिन वो भी 2 गेंद सामना कर आउट हो गये।

 

 

उसके बाद पिच हीटर के तौर पर उपर भेजे गये विनय कुमार ने जबरदस्त हाथ दिखाये। ना सिर्फ उन्होंने सलामी बल्लेबाज नमन ओझा का साथ दिया, बल्कि भारत का स्कोर भी सम्मानजनक स्तर पर पहुंचाया। विनय आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 21 गेंद पर 36 रन बनाये। दूसरी छोर पर नमन ओझा भी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे। पहले तो उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर अपना शतक भी पूरा किया। नमन ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया।

 

 

युवराज शुरू में थोड़ा असहज लग रहे थे, पहली ही गेंद पर उनका कैच भी छूट गया। युवराज थोड़ा लय में आते दिख रहे थे, तभी कुलशेखरा की गेंद पर युवी को दिलशाद ने लपक लिया। युवराज ने 13 गेंद पर 19 रन बनाये। जिसमें 2 चौके और 1 छक्के लगाये।

 

 

 

 

 

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, raipur breaking news, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, Raipur News In Hindi, Road Safety World Tournament 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Technology News: SIM Card से पीछा छूटा! भारतीय ग्राहक इस खास तकनीक से चला पाएंगे स्मार्टफोन
Next Article Astrology Horoscope Today 02 October:इन राशि वालों को मिलेगा अचानक धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया नाम रोशन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 13, 2025
CG Web series “सरकारी अफ़सर” CGPSC परीक्षा पर आधारित छत्तीसगढ़ी में बनी वेब सीरीज, NV Entertainment यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ पहला एपिसोड
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर मनोरंजन रायपुर June 13, 2025
CG CRIME: युवती पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 13, 2025
CG NEWS: फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी करने वालों पर उचित कार्रवाई करने की मांग.
Grand News कांकेर छत्तीसगढ़ June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?