Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SAKTI NEWS : जिले में आठ गौठानों को बनाया जायेगा महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की सक्रियता से होगा चहुंमुखी विकास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़सक्ती

SAKTI NEWS : जिले में आठ गौठानों को बनाया जायेगा महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की सक्रियता से होगा चहुंमुखी विकास

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/02 at 7:47 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

सक्ती/ दीनदयाल शर्मा। SAKTI NEWS : प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel ) ने आज राज्य शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत ’महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा)’ का द्वारा बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान शिलान्यास किया। अपने निवास कार्यालय में आयोजित इस राज्य स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के 145 विकासखण्डों के 300 रीपा का शिलान्यास किया है। इनमें सक्ती जिले के आठ रीपा भी शामिल हैं ऐसे में अब सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की सक्रियता से सक्ती के आठों गौठान जल्द ही ग्रामीण औद्योगिक पार्क में तब्दील होगी। इस घोषणा से संबंधित ग्रामों में बड़ी खुशी देखी जा रही है।

- Advertisement -

 

विदित हो कि मुख्यमंत्री बघेल ने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर यह घोषणा आज की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गांधीजी ने जो ग्राम स्वराज का सपना देखा था, उसे धरातल पर मूर्त रूप देने प्रदेश में लगातार काम हो रहा है। छत्तीसगढ़ में नरवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी के तहत अनेक काम किए जा रहे हैं। गोधन न्याय योजना के गौठानों में गोबर खरीदने के साथ ही गोबर से खाद और अन्य उत्पाद भी महिला समूह तैयार कर रहे हैं। आज रीपा उसी कड़ी में और एक कदम है। दोपहर 12 बजे से आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम में ज़िला सहित सभी विकासखंड भी जुड़े रहे।

 

जिला स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम सक्ती विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जेठा और नंदौर खुर्द के गौठान में आयोजित किया गया। प्रत्येक विकासखंड के 2-2 गौठानों में बनाया जाएगा ग्रामीण औद्योगिक पार्क जिनमें सक्ती जिला अंतर्गत सक्ती विकासखंड से जेठा और नंदौरखुर्द गौठान, डभरा विकासखंड से रेडा और पुटीडीह गौठान, मालखरौदा विकासखंड से चरौदा और सोनादुला गौठान तथा जैजैपुर विकासखंड से खजुरानी और भातमाहुल गौठान का चयन किया गया है। इस अवसर पर सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, चंपा देवी चंद्रा सरपंच ग्राम पंचायत जेठा, मलिक राम साहू अध्यक्ष ब्लाक स्तरीय समिति, सुशीला देवांगन सरपंच नंदौरखुर्द सहित अन्य गणमान्य नागरिक स्थानीय जनप्रतिनिधि स्व सहायता समूह के सदस्य, राजीव मितान क्लब के युवा, अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Latest News In Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : महिला ने लगाया चोरी करने का आरोप, तो युवक ने मौत होने तक ब्लेड से काटा गला 
Next Article CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के नाम एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, इस क्षेत्र में बना सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय राज्य, सीएम बघेल और कृषि मंत्री ने दी बधाई CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई, बोले – नारी का सम्मान हमारे मूल्यों का हिस्सा

Latest News

CG Web series “सरकारी अफ़सर” CGPSC परीक्षा पर आधारित छत्तीसगढ़ी में बनी वेब सीरीज, NV Entertainment यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ पहला एपिसोड
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर मनोरंजन रायपुर June 13, 2025
CG CRIME: युवती पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 13, 2025
CG NEWS: फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी करने वालों पर उचित कार्रवाई करने की मांग.
Grand News कांकेर छत्तीसगढ़ June 13, 2025
CG : धान खरीदी में 63 लाख का घोटाला, दो हजार क्विंटल से ज्यादा धान ग़ायब...
CG : धान खरीदी में 63 लाख का घोटाला, दो हजार क्विंटल से ज्यादा धान ग़ायब…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?