Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी जयंती के अवसर पर दो महत्वपूर्ण पुरस्कारों की घोषणा की, अब इनके नाम से छत्तीसगढ़ सरकार देगी पुरस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी जयंती के अवसर पर दो महत्वपूर्ण पुरस्कारों की घोषणा की, अब इनके नाम से छत्तीसगढ़ सरकार देगी पुरस्कार

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/02 at 10:14 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार देश के ख्याति नाम रंगकर्मी, नाटककार और निर्देशक स्वर्गीय हबीब तनवीर तथा साहित्यकार व पर्यावरणविद् स्वर्गीय अनुपम मिश्र के नाम से पुरस्कार देगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गांधी जयंती के मौके पर दोनों विभूतियों के नाम से पुरस्कार दिए जाने की यह घोषणा रायपुर के शहीद स्मारक भवन में गांधी, युवा और नए भारत की चुनौतियां विषय पर आयोजित कार्यक्रम में की। मुख्यमंत्री बघेल की इस घोषणा का कला, साहित्य, पर्यावरण जगत के लोगों ने स्वागत करते हुए आभार जताया है।

- Advertisement -

 

गौरतलब है कि प्रसिद्ध रंगकर्मी, नाटककार और निर्देशक स्वर्गीय हबीब तनवीर का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है। उनका जन्म 01 सितम्बर 1923 को रायपुर में हुआ था। बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्वर्गीय हबीब तनवीर शिक्षा हासिल करने के बाद 1945 में वे मुम्बई चले गये और प्रोड्यूसर के तौर पर आकाशवाणी में नौकरी शुरू की। वहां रहते हुए उन्होंने हिन्दी फिल्मों के लिए गाने लिखा। कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया। कई नाटकों की रचना की। हबीब तनवीर को कई अवार्ड एवं वर्ष 2002 में पद्म विभूषण सम्मान मिला। वे 1972 से 1978 तक राज्यसभा सांसद भी रहे। उनका नाटक चरणदास चोर, एडिनवर्ग इंटरनेशनल ड्रामा फेस्टीवल (1982) में पुरस्कृत होने वाला ये पहला भारतीय नाटक गया। उनकी प्रमुख कृतियों में आगरा बाजार (1954) चरणदास चोर (1975) शामिल है।

 

जाने माने लेखक, संपादक, छायाकार और गाँधीवादी पर्यावरणविद् स्वर्गीय अनुपम मिश्र का जन्म महाराष्ट्र के वर्धा में सरला मिश्र और प्रसिद्ध हिन्दी कवि भवानी प्रसाद मिश्र के यहाँ सन 1948 में हुआ। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से 1969 में संस्कृत से स्नातकोत्तर किया। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वो दिल्ली स्थित गाँधी शांति प्रतिष्ठान से जुड़ गए। पर्यावरण के लिए वह तब से काम कर रहे थे, जब से देश में पर्यावरण का कोई विभाग नहीं खुला था। उनकी कोशिश से सूखाग्रस्त अलवर में जल संरक्षण का काम शुरू हुआ जिसे दुनिया ने देखा और सराहा। उन्हें वर्ष 2007-2008 में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चंद्रशेखर आज़ाद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2011 में उन्हें देश के प्रतिष्ठित जमनालाल बजाज पुरस्कार से नवाजा गया। वर्ष 1996 में इंदिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IND vs SA 2nd T20 : लाइव मैच के दौरान मैदान में घुसा जहरीला सांप, रोका गया मैच, फैली दहशत, देखें वीडियो IND vs SA 2nd T20 : लाइव मैच के दौरान मैदान में घुसा जहरीला सांप, रोका गया मैच, फैली दहशत, देखें वीडियो
Next Article एक गलती की वजह से MP तार फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Latest News

 CG NEWS : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, वीडियो बनाकर पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
Bangalore Stampede Video : बेंगलुरु भगदड़ में हुई थी 21 साल के बेटे की मौत, कब्र से लिपट गया पिता; वीडियो देख लोगों की आंखें हुईं नम
Bangalore Stampede Video : बेंगलुरु भगदड़ में हुई थी 21 साल के बेटे की मौत, कब्र से लिपट गया पिता; वीडियो देख लोगों की आंखें हुईं नम
NATIONAL VIRAL VIDEO देश June 8, 2025
CG NEWS : अरपा डैम में युवक और युवती ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप, तलाश जारी 
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?