Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ये हैं दुनिया के सबसे हेल्दी फूड्स, लंबी उम्र के लिए खाएं, जेब पर भी नहीं पड़ेंगे भारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

ये हैं दुनिया के सबसे हेल्दी फूड्स, लंबी उम्र के लिए खाएं, जेब पर भी नहीं पड़ेंगे भारी

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/10/03 at 6:16 PM
Mahak Qureshi
Share
4 Min Read
SHARE

हम जो खाते हैं उसका हमारी सेहत पर सीधा असर पड़ता है। लंबी और स्वस्थ जिंदगी जीने के लिए जरूरी है कि बचपन से ही खाने-पीने की आदतें सही रखी जाएं। अगर आपने अब तक ध्यान नहीं दिया तो अभी भी देर नहीं हुई। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के नाम बता रहे हैं जिन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा हेल्दी माना जाता है। सबसे अच्छी बात है कि ये ज्यादा महंगे नहीं है और आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इनमें से जितनी चीजें संभव हों आप अपनी डायट में शामिल करें और जानने वालों को भी जागरूक करें।

नींबू

नींबू ज्यादातर भारतीय रसोइयों में मिल जाएगा। ज्यादातर लोग इसे डिशेज में खट्टापन लाने या स्वाद के लिए इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इसमें इतने सारे औषधीय गुण हैं कि इसे दुनिया के सबसे हेल्दी फलों में गिना जाता है। नींबू विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स होता है। इसमें एंटी इनफ्लेमेट्री गुण होते हैं, माना जाता है कि यह कैंसर सेल्स की ग्रोथ को भी रोकता है। एंटी-ऑक्सीडे्ंट्स से भरपूर इस फल को डायट में जरूर शामिल करें।

दालें

भारतीय घरों में दालें रोजाना के खाने का अहम हिस्सा हैं। अपनी न्यूट्रीशनल वैल्यू के चलते दालों ने विदेशी रसोइयों में भी अपनी जगह बना ली है। दालों में फाइबर्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। अलग-अलग तरह की दालें खाकर आप ज्यादा से ज्यादा न्यूट्रीशन पा सकते हैं।

लहसुन

लहसुन की महक के चलते भले लोग नाक-भौं सिकोड़ें लेकिन इसकी न्यूट्रीशनल वैल्यू को नकार नहीं सकते। लहसुन बैक्टीरिया खत्म करता, कोलेस्ट्रॉल कम करता है, ब्लड प्रेशर मेनटेन रखता है साथ ही इसमें एंटी इनफ्लेमेट्री गुण होते हैं। आप सब्जी में, सूप में, अचार के रूप में या कच्चा लहसुन भी खा सकते हैं। माना जाता है कि लहसुन में एंटी-कैंसर गुण भी होते हैं।

पालक

पालक पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है। इसमें विटामिन ए, के और जरूरी फोलेट पाए जाते हैं। पालक को सुपरफूड भी कहते हैं। इसमें Zeaxanthin और कैरोटिनॉइड्स होते हैं। यह शरीर से फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं। इसलिए पालक को भी एंटी कैंसर फूड के रूप में गिना जाता है। पालक आंखों के लिए अच्छी होती है, ब्लड शुगर कम करती है और हायपरटेंशन को भी खत्म करती है।

चुकंदर

चुंकदर भी ज्यादातर लोगों को स्वाद के मामले में पसंद नहीं आता। हालांकि इसके औषधीय गुणों के आगे स्वाद को इग्नोर किया जा सकता है। चुकंदर ब्लड प्रेशर कम रखता है, दिमाग के लिए अच्छा होता है, इसमें फोलेट, विटामिन सी, मैग्नीशियम जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं।

अखरोट

अखरोट ओमेगा 3 फैटी एसिड्स का बेहतरीन सोर्स है। एक रिसर्च में सामने आ चुका है कि कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से बचने के लिए शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए। अखरोट को हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं। हालांकि इनको भी सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

TAGGED: 10 healthiest foods, 10 healthiest foods in the world, best foods, foods, health foods, healthiest, healthiest foods, healthiest foods for morning, healthiest foods in the world, healthiest foods to eat everyday, healthy foods, healthy foods to eat, top 10 healthiest foods, top 10 healthiest foods in the world, top 10 of the healthiest foods, top 7 healthiest foods, top 7 healthiest foods you should eat, top healthiest foods, top ten healthiest foods
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article OMG : गरबा करने के दौरान अचानक बेटे को आया हार्ट अटैक, मौत की खबर सुनते ही सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम  OMG : गरबा करने के दौरान अचानक बेटे को आया हार्ट अटैक, मौत की खबर सुनते ही सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम 
Next Article IAS बिग ब्रेकिंग : कई कलेक्टर सहित 13 IAS अफसरों का हुआ तबादला … देखिये लिस्ट

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?