Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत, एक गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़मुंगेली

CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत, एक गंभीर

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/07 at 10:18 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

मुंगेली। CG ACCIDENT NEWS : जिले में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। हादसे के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया कि रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस विपरीत दिशा से आ रही बाइक को रौंदते हुए आगे बढ़ गए। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना मुंगेली-रायपुर मार्ग पर सिद्धार्थ फ्यूल्स के पास हुई। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मृतकों के नाम शत्रुघ्न साहू और बहादुर साहू हैं। शत्रुघ्न शीतला डीजे का संचालक था, वहीं बहादुर साहू पथरिया डीजे का संचालक था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस ने एक अन्य व्यक्ति को भी टक्कर मारी है, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। वो लोरमी के खाम्ही गांव का शिक्षक बताया जा रहा है, हालांकि फिलहाल उसके नाम का पता नहीं चल सका है।

 

कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। शत्रुघ्न और बहादुर दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। इधर रायपुर बस सर्विस की बस का ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

 

राजनांदगांव में भी हादसा

राजनांदगांव जिले में भी मुंबई-हावड़ा नेशनल हाईवे- 53 पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में मां चंपा बाई (60 वर्ष), बेटे शिवनंदन मरकाम (35 वर्ष) और 5 साल की मासूम तृप्ति समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी लोग दीवान टोला गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद कार चालक अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसा बागनदी थाना क्षेत्र में हुआ।

 

बागनदी थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह के मुताबिक, दीवान टोला का रहने वाला शिवनंदन मरकाम अपनी मां चंपा बाई और 5 साल की बेटी तृप्ति को लेकर ग्राम सड़क चिरचारी में फीवर का इलाज कराने के लिए आया हुआ था। जहां लौटते समय सड़क चिरचारी के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

TAGGED: # latest news, CG ACCIDENT NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने नंदनवन जंगल सफारी में 10 नये बाड़े का किया लोकार्पण, अरपा, पैरी और शबरी के नाम से जाने जायेंगे जंगल सफारी के तीन शावक  CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने नंदनवन जंगल सफारी में 10 नये बाड़े का किया लोकार्पण, अरपा, पैरी और शबरी के नाम से जाने जायेंगे जंगल सफारी के तीन शावक 
Next Article CG NEWS : 3 निरीक्षक, 8 SI और 2 ASI का तबादला, देखें पूरी लिस्ट CG TRANSFER BREAKING : कृषि विभाग में बड़ी सर्जरी, कई अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

Latest News

 BREAKING NEWS : सीएम के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह पानी ! मचा हड़कंप, पेट्रोल पंप सील
Breaking News मध्य प्रदेश June 27, 2025
Sugamya Bharat App : सुगम्य भारत ऐप हुआ और अधिक स्मार्ट, दिव्यांगजनों व बुज़ुर्गों को मिलेगी रियल-टाइम जानकारी
देश June 27, 2025
CG NEWS: आंगनबाड़ी की खस्ता हालातों से अनभिज्ञ है महिला बाल विकास की मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
CG NEWS: सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?