Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BILASPUR CRIME NEWS : गुटका लेने गए दो युवकों ने दुकानदार के बेटे को मारी गोली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BILASPUR CRIME NEWS : गुटका लेने गए दो युवकों ने दुकानदार के बेटे को मारी गोली

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/10/10 at 1:18 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

बिलासपुर। बिलासपुर में मामूली विवाद पर 17 साल के लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हैं। बताया जा रहा है कि रात में दो युवक किराना व्यापारी लड़के की दुकान फर गुटखा लेने आए थे, जहां पैसे के लेनदेन पर उनसे झगड़ा हो गया। इस दौरान लड़के के माता-पिता भी बाहर निकल गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। तभी एक युवक ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दिया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, इस झगड़े में उसके माता-पिता और बहन भी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पचपेड़ी क्षेत्र के मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय (43 वर्ष) किराना दुकान चलाता है। घर में उसकी पत्नी सरोजनी (39 वर्ष) अनिश अजय (17 वर्ष) और नेहा अजय (12वर्ष) रहते हैं। रविवार की रात करीब 8.30 बजे मंगतूराम घर में खाना खा रहा था। तभी गांव के ही दो युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे। आवाज देने पर मंगतूराम ने अपने लड़के अनिश को गुटखा देने के लिए बोला। गुटखा देने के बाद पैसे देने के बजाए दोनों युवक रौब दिखाने लगे तो अनिश से झगड़ा शुरू हो गया।

- Advertisement -
Ad image

पैसे नहीं देने पर जब झगड़ा शुरू हुआ, तब मंगतूराम उसकी पत्नी और बेटी भी बाहर निकल गए। इस दौरान मंगतूराम ने बीच-बचाव किया, तब आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी और बेटी भी विवाद में आ गए। इस हमले में मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी भी घायल हो गए। झगड़ा बढ़ने पर मंगतूराम का परिवार दोनों युवकों पर हावी होने लगा, तब एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दिया, जिससे गोली अनिश के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि फायरिंग होने के बाद पड़ोसी और रिश्तेदार जब तक वहां पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो गए थे। उन्होंने घायलों को तत्काल मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही अनिश की मौत हो गई। वहीं, मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, bilaspur, BILASPUR CRIME NEWS, Breaking News, chakubazi in bilaspur, CHHATTISGARH NEWS, durga visarjan jhanki के दौरान उपद्रव का आरोप, Madhya Pradesh News, Today news, गर्लफ्रैंड को छेड़ने पर विवाद, डंडे और रॉड..., थाने से जुलूस निकालकर court में किया पेश, पचपेड़ी थाना इलाके के मानिकचौरी गांव में फायरिंग, युवक की गोली मारकर हत्या, युवक की मौत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT NEWS : बुलेरों वाहन ने बाइक सवारों को पीछे से मारी जोरदार ठोकर, पति की मौत, पत्नी और बच्चे की हालत गंभीर  CG ACCIDENT NEWS : यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से जा टकराई, दर्जन से ज्यादा लोग घायल
Next Article CM बघेल CM BHENT MULAQAT : सीएम भूपेश बघेल आम जनता को कर रहे है संबोधित

Latest News

Final voter list: बिहार में 1.5 करोड़ घरों का बीएलओ दौरा पूरा, 87% गणना फॉर्म वितरित — 30 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
Grand News देश July 4, 2025
CG NEWS: राज्यपाल रमेन डेका ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत नीम का पौधा रोपित किया
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 4, 2025
CG NEWS: थाना देवभोग पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन करने वाले 05 शराबियों पर सख्त कार्यवाही
Grand News क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 4, 2025
CG : पिकअप में कर रहा था गौ तस्करी, शिवरीनारायण पुलिस ने युवक को धरदबोचा
CG : पिकअप में कर रहा था गौ तस्करी, शिवरीनारायण पुलिस ने युवक को धरदबोचा
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?