Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्पेशल स्टोरी करवा चौथ : क्या आप जानते हैं देवी करवा की कहानी, आखिर क्यों मनाया जाता है..? करवा चौथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

स्पेशल स्टोरी करवा चौथ : क्या आप जानते हैं देवी करवा की कहानी, आखिर क्यों मनाया जाता है..? करवा चौथ

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/13 at 12:39 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

करवा नाम की एक देवी थी जो अपने पति के साथ तुंगभद्रा नदी के पास रहती थीं। एक दिन देवी करवा के पति नदी में स्नान करने गए तभी अचानक एक मगरमच्छ ने देवी करवा के पति का पैर पकड़ लिया और नदी में खिंचने लगा। मृत्यु को अपने करीब देखकर करवा के पति ने करवा को पुकारने लगे। करवा दौड़कर जब नदी के पास पहुंचीं तो उसने देखा, कि उसके पति को मगरमच्छ ने पकड़ रखा है जो धीरे-धीरे मृत्यु की और उसे ले जा रहा था । करवा ने तुरंत एक कच्चा धागा लेकर मगरमच्छ को एक पेड़ से बांध दिया। करवा के सतीत्व के कारण मगरमच्छ कच्चे धागे में ऐसा बंधा की वह टस से मस नहीं हो पा रहा था। करवा के पति और मगरमच्छ दोनों के प्राण संकट में फंसे थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

करवा ने यमराज को पुकारा और अपने पति को जीवनदान देने और मगरमच्छ को मृत्युदंड देने के लिए कहा। यमराज ने कहा, मैं ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि अभी मगरमच्छ की आयु शेष है और तुम्हारे पति की आयु पूरी हो चुकी है। क्रोधित होकर करवा ने यमराज से कहा, अगर आपने ऐसा नहीं किया तो मैं आपको शाप दे दूंगी। सती के शाप से भयभीत होकर यमराज ने तुरंत मगरमच्छ को यमलोक भेज दिया और करवा के पति को जीवनदान दिया। इसलिए करवाचौथ के व्रत में सुहागन स्त्रियां करवा माता से प्रार्थना करती हैं, कि “हे करवा माता” जैसे आपने अपने पति को मृत्यु के मुंह से वापस निकाल लिया वैसे ही मेरे सुहाग की भी रक्षा करना।

- Advertisement -

करवा माता की तरह सावित्री ने भी कच्चे धागे से अपने पति को वट वृक्ष के नीचे लपेट कर रख था। कच्चे धागे में लिपटा प्रेम और विश्वास ऐसा था कि यमराज भी सावित्री के पति के प्राण अपने साथ लेकर नहीं जा सके। सावित्री के पति के प्राण को यमराज को लौटाना पड़ा और सावित्री को वरदान देना पड़ा, कि उनका सुहाग हमेशा बना रहेगा और लंबे समय तक दोनों साथ रहेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article उर्फी जावेद ने किया बड़ा खुलासा, कहा मेरे घर में पिता ने मेरे साथ
Next Article CG RESULT BREAKING : कल जारी होगा सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्‍ट, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश CG BREAKING : 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि जारी, इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई 

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?