Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Asia Cup 2022: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर सातवीं बार एशिया कप पर किया कब्जा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CricketGrand News

Asia Cup 2022: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर सातवीं बार एशिया कप पर किया कब्जा

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/10/15 at 4:04 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

India Women vs Sri Lanka Women Asia Cup 2022 Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर सातवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मैच में भारतीय महिला प्लेयर्स ने कमाल का खेल दिखाया और 8 विकेट से मैच जीत लिया. फाइनल मैच में स्मृति मंधाना ने आतिशी पारी खेली. उनकी वजह से ही भारतीय टीम जीत हासिल करने में सफल रही.

स्मृति मंधाना ने ठोकी हाफ सेंचुरी 

- Advertisement -
Ad image

स्मृति मंधाना ने फाइनल में तूफानी बल्लेबाजी की. उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए. उनकी बैटिंग देखकर विरोधी गेंदबाजों ने दांतों तले अंगुलियां दबां लीं. उन्होंने 25 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 लंबे छक्के शामिल थे. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 11 रनों का योगदान दिया. दोनों ही खिलाड़ी अंत तक आउट नहीं हुईं और टीम इंडिया को जीत दिला दी. जेमिमाह रोड्रिगेज ने 2 रन और शेफाली वर्मा ने 5 रन बनाए.

- Advertisement -

श्रीलंका ने दिया 66 रनों का टारगेट 

- Advertisement -

भारतीय महिला टीम ने एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को यहां श्रीलंका की पारी को 20 ओवर में नौ विकेट पर 65 रन पर रोक दिया. 66 रनों के मिले टारगेट को टीम इंडिया ने बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया.

गेंदबाजों ने किया कमाल 

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ महिला एशिया कप के फाइनल में शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जो भारतीय गेंदबाजों के आगे बिल्कुल ही गलत साबित हुआ. भारत की ओर से रेणुका सिंह ने तीन जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए. श्रीलंका की तरफ से कोई भी महिला खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पाई.

भारतीय टीम में हुआ एक बदलाव

फाइनल मुकाबले के लिए श्रीलंका टीम में कोई बदलाव नहीं है जबकि भारतीय टीम में राधा यादव की जगह दयालन हेमलता लौटी हैं. दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

श्रीलंका – चमारी अटापट्टू, हर्षिता समाराविक्रमा, हसिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी, नीलाक्षी डिसिल्वा, कविशा दिलहारी, मल्शा स्नेहनी, ओशादी रणासिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रनावीरा, अचिनी कुलासूर्या

भारत : हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, ऋचा घोष, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, दयालन हेमलता, पूजा वस्त्रकर, राजेश्वरी गायकवाड

TAGGED: afc asian cup 2023, asia cup 2022 final live, asia cup 2022 final womens, asia cup 2022 points table, asian cup 2023, fiba 3x3 u17 asia cup 2022, fiba asia cup 2022, points table women asia cup 2022, sl w vs pak w asia cup 2022, vleague 2022, women asia cup 2022, women asia cup 2022 final, women asia cup 2022 highlights, women asia cup 2022 live, women asia cup 2022 points table, women asia cup 2022 table, women's asia cup 2022, women's asia cup 2022 final
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कबीरधाम जिले में मानव तस्करी से संबंधित आंकड़ा शून्य, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मानव तस्करी के संबंध मे ली बैठक
Next Article इधर शादी की हो गई थी तैयारी, उधर दूल्हे को ही लेकर भाग गई घोड़ी इधर शादी की हो गई थी तैयारी, उधर दूल्हे को ही लेकर भाग गई घोड़ी, फिर जो हुआ…

Latest News

Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
RAIPUR CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
RAIPUR CORONA BREAKING : फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?