Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर ली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, बोले – लोगों की आय में वृद्धि और समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़सक्ती

CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर ली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, बोले – लोगों की आय में वृद्धि और समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/18 at 6:05 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर ली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, बोले - लोगों की आय में वृद्धि और समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य
CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर ली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, बोले - लोगों की आय में वृद्धि और समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

सक्ती। CG NEWS : भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम मुक्ता पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ऋण माफी, राजीव गांधी कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, ग्राम सुराजी योजना, गोधन न्याय योजना, पीडीएस के माध्यम से राशन वितरण पर चर्चा करते हुए योजनाओं से आय में हुए वृद्धि और जीवनस्तर में बदलाव के संबंध में जानकारी भी लीं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि उनकी सरकार का जो उद्देश्य हैं वह लोगों की आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि है। हमने जो वादा किया था उसे पूरा भी किया है। किसानों का कर्ज माफ और बिजली का बिल हाफ भी किया। समर्थन मूल्य में धान की खरीदी भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की योजनाओं से गरीबों, मजदूरों, किसानों ,पिछड़े हुए लोगों को लाभ भी हुआ।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार में किसानों की संख्या बढ़ने के साथ रकबा और धान का उत्पादन भी बढ़ा। लगभग 26 लाख किसानों की संख्या हो गई। एक करोड़ 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य हो गया है। रकबा 30 लाख हेक्टेयर हो गया है। अब खेती बढ़ने के साथ बिक्री बढ़ी है। इससे आमदनी के साथ समृद्धि बढ़ी है।

 

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज भूमिहीन मजदूरों को सालाना 7 हजार दिया जा रहा है। 65 प्रकार के लघुवनोपज की खरीदी की जा रही है। सभी का वैल्यू एडिशन कर रोजगार के साथ आमदनी में वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ,पुलिस, नर्स, सहित अन्य पदों पर भर्ती की गई है। 12 हजार शिक्षकों की भी भर्ती की जाने वाली है। सभी ब्लॉक के चिन्हित गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क लगाकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा और मार्केटिंग के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा किए जा रहे हैं। राजीव मितान क्लब के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय खेलकूद, शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा, रोजगार के साथ स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। इससे किसानों के साथ मजदूरों, गरीबों, महिलाओं के जीवन मे बदलाव नजर आने लगा है।

 

जिले के प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि भेंट मुलाकात के माध्यम से मुख्यमंत्री जी गाँव-गाँव जाकर प्रत्यक्ष रूप से सभी से मिल रहे हैं और लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे हैं। आजादी के बाद देश में इस तरह का पहला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का मॉडल विकास का मॉडल है और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने के साथ बिजली बिल हाफ किया गया। किसानों के धान समर्थन मूल्य में धान भी खरीदे जा रहे हैं। सभी वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री की पहल पर सक्ती को नया जिला भी बनाया गया है। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामकुमार यादव ने भी लोगों को सम्बोधित किया।

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जंगल में फांसी के फंदे पर लटकती मिली नाबालिग लड़की की सड़ी-गली लाश, कई दिनों से थी लापता, इलाके में फैली सनसनी  CG NEWS : जंगल में फांसी के फंदे पर लटकती मिली नाबालिग लड़की की सड़ी-गली लाश, कई दिनों से थी लापता, इलाके में फैली सनसनी 
Next Article CG NEWS : शिव मंदिर के दर्शन करने पहुंचे सीएम बघेल, पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Latest News

CG Video : टूटा पुल, तेज बहाव और दर्द से कराहती मां: जशपुर में मितानिन ने दिखाई इंसानियत सड़क किनारे कराई डिलीवरी- देखें वीडियो
CG Video : टूटा पुल, तेज बहाव और दर्द से कराहती मां: जशपुर में मितानिन ने दिखाई इंसानियत सड़क किनारे कराई डिलीवरी- देखें वीडियो
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ जशपुर July 4, 2025
CG BREAKING : मानसून आगमन के साथ ही बोर खनन पर लगा प्रतिबंध हटा, आदेश जारी 
CG BREAKING : मानसून आगमन के साथ ही बोर खनन पर लगा प्रतिबंध हटा, आदेश जारी 
Breaking News छत्तीसगढ़ July 4, 2025
SAMODA : कुसमुंद में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया गया स्वागत 
SAMODA : कुसमुंद में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया गया स्वागत 
Grand News रायपुर July 4, 2025
CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI, हेड कांस्टेबल समेत 161 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट  
CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI, हेड कांस्टेबल समेत 161 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट  
Breaking News छत्तीसगढ़ बलरामपुर July 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?