Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: DIWALI 2022 : रहे सावधान, दिवाली में पटाखों के प्रदूषण से हो सकता है भारी नुकसान ! डॉक्टरों ने दी यह सलाह 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

DIWALI 2022 : रहे सावधान, दिवाली में पटाखों के प्रदूषण से हो सकता है भारी नुकसान ! डॉक्टरों ने दी यह सलाह 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/22 at 8:05 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

रायपुर। DIWALI 2022 : दीवाली रोशनी का त्योहार है। देश भर में इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उमंग के उत्सव में हमारी जरा सी लापरवाही रंग में भंग डाल सकती है। त्योहार के दौरान खान-पान, दिनचर्या और इसे मनाने के तरीकों को लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है। उत्साह के बीच हमेशा ध्यान रखें कि स्वास्थ्य आपकी पहली प्राथमिकता है। इससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। दीपावली के इस त्योहार में मधुमेह के साथ वजन और आंखों की सेहत को लेकर हमेशा सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।

- Advertisement -

 

संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि दीपावली में पटाखों को लेकर बरती गई लापरवाही के कारण हाथ और उंगली के बाद प्रभावित होने वाला दूसरा सबसे आम अंग हैं आंखें। पटाखों के धुंएं के कारण आंखों में जलन-चुभन के साथ लालिमा होने का खतरा होता है। इसके अलावा पटाखों से लगने वाली चोट आंखों में घाव, रक्त के थक्के बनने या पुतली को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

 

बोतल में जलाए जाने वाले रॉकेट लोगों के चेहरों पर उड़कर लग जाते हैं जिसके कारण आंखों में चोट के सबसे ज्यादा मामले देखे जाते हैं। पटाखों के नजदीक में फटने से आंखों की रोशनी भी खराब हो सकती है। दीपावली के दौरान आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की आपात चिकित्सा के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर चिकित्सालय एवं एम्स रायपुर में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 

ये सावधानियां हैं जरूरी

पटाखे जलाते समय सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। बच्चों द्वारा आतिशबाजी के समय बड़े लोगों को निगरानी रखनी चाहिए। पटाखे हमेशा शरीर से दूर रखकर ही जलाएं। आतिशबाजी वाले क्षेत्र से सभी ज्वलनशील चीजों को हटा लें।

 

पटाखा जलाने के लिए लंबी डंडी का प्रयोग करें, जिससे इससे होने वाले धमाके से हाथों या आंखों पर कोई असर न हो। आंखों को सुरक्षित रखने के लिए आतिशबाजी करते समय सुरक्षात्मक चश्मे पहनें। अनार जैसे पटाखों से आंखों और चेहरों पर चोट के सबसे ज्यादा मामले देखे जाते हैं। इसे हमेशा दूर से ही जलाएं।
आंख में खुजली या जलन होने या चोट लगने पर तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG Health News, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, CM BHUPESH BAGHEL, diwali 2022, Grand health News, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, HEALTH NEWS, health news you can use, health tips, Kids Health News, latest health news, Raipur Latest News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हक की बात : छग हाईकोर्ट का अहम फैसला, अगर पत्नी करेगी नशे में परेशान, तो पति भी दे सकते है तलाक
Next Article 11000 दीपों से जगमगाया खुर्सीपार श्री राम चौक, विधायक देवेंद्र यादव ने धनतेरस पर स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन सेंटर की दी सौगात

Latest News

South Movies: “अगर आप एक बार नयनतारा को इन फिल्मों में देख लेंगे… तो यकीन मानिए, आपकी जिंदगी में बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों की कोई कमी नहीं होगी!
bollywood Exclusive Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन रोचक खबरें वायरल वीडियो June 5, 2025
CG: विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत में लगाएं गए छायादार और फलदार पौधे
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME : दीवार फांदकर घुसे चोरों ने पार कर दी कार और एक्टिवा
CG CRIME : दीवार फांदकर घुसे चोरों ने पार कर दी कार और एक्टिवा
कांकेर क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
मैनपुर। CG : आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वी वाहिनी के०रि०पु०बल के एफ/ समवाय कुल्हाडीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है। तथा सभी जवानो ने पर्यावरण संरक्षण की कसम खाई है। विदित रहे कि कुल्हाडीघाट एक अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र है तथा यहाँ लगातार कुछ ना कुछ नक्सल गतिविधियाँ होती रहती है। तथा समवाय का इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में अहम योगदान जारी है । वाहिनी समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे-सिविक एक्सन प्लान, मुफ्त चिकित्सा शिविर तथा रोजगार मार्गदर्शन शिविर लगाकर लोगो को मुख्याधारा में जोडने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ ही वाहिनी के सभी कार्मिको ने पर्यावरण संरक्षण का भी बीडा उठाया है तथा शपथ ली है कि वे आजीवन पर्यावरण उत्थान के लिए निरंतर हर संभव प्रयास करते रहेगे इस दौरान एफ/65 समवाय के सहा0 समादेष्टा सुधीर कुमार निरीक्षक लवकुश कुमार पाण्डेय तथा समवाय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
CG : देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की भी खाई कसम
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?