Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IND Vs PAK T20 : टीम इंडिया ने भारतीय फैन्स को दिया दिवाली का तोहफा, पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर जीता मुकाबला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेश

IND Vs PAK T20 : टीम इंडिया ने भारतीय फैन्स को दिया दिवाली का तोहफा, पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर जीता मुकाबला

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/23 at 5:49 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
IND Vs PAK T20 : टीम इंडिया ने भारतीय फैन्स को दिया दिवाली का तोहफा, पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर जीता मुकाबला
IND Vs PAK T20 : टीम इंडिया ने भारतीय फैन्स को दिया दिवाली का तोहफा, पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर जीता मुकाबला
SHARE

 

IND Vs PAK T20 : टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया। ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें करीब एक लाख दर्शकों के सामने खेल रही थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने आखिरी गेंद पर छह विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

भारत ने पाकिस्तान से लिया बदला

भारत ने पाकिस्तान को सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली ने भारतीय फैन्स को दिवाली का तोहफा दिया है। उन्होंने इस मैच में  53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली।

- Advertisement -

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने एक वक्त 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 78 गेंदों में 113 रन की साझेदारी निभाई। आखिरी पांच ओवर में भारत को जीत के लिए 60 रन की जरूरत थी। 16वें ओवर में छह रन बने और इसके बाद 17वें ओवर में छह रन बने।

18वें ओवर में कोहली ने गियर बदला और शाहीन अफरीदी के ओवर में तीन चौके लगाए। 18वें ओवर में भारत ने 17 रन बटोरे। आखिरी दो ओवर में टीम इंडिया को 31 रन चाहिए थे। 19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कोहली ने दो छक्के लगाए। उस ओवर में हारिस रऊफ गेंदबाजी कर रहे थे।

आखिरी ओवर में भारत को 16 रन की जरूरत थी। मोहम्मद नवाज गेंदबाजी के लिए आए और पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा। हार्दिक 37 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए।

 

 

TAGGED: IND Vs PAK T20
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Himachal Election 2022 : सीएम बघेल को मिली एक और जिम्मेदारी, बनाये गए हिमाचल प्रदेश विस चुनाव के स्टार प्रचारक, कई सीनियर नेताओं नाम भी शामिल  Himachal Election 2022 : सीएम बघेल को मिली एक और जिम्मेदारी, बनाये गए हिमाचल प्रदेश विस चुनाव के स्टार प्रचारक, कई सीनियर नेताओं नाम भी शामिल 
Next Article JOB NEWS : 11765 प्राथमिक शिक्षक पद पर बंपर भर्ती,पढ़िए पूरी जानकारी 

Latest News

RAIPUR NEWS : तोमर ब्रदर्स को पकड़ने वाले को मिलेगा इनाम, रायपुर पुलिस ने की घोषणा 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
 BREAKING NEWS : सीएम के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह पानी ! मचा हड़कंप, पेट्रोल पंप सील
Breaking News मध्य प्रदेश June 27, 2025
Sugamya Bharat App : सुगम्य भारत ऐप हुआ और अधिक स्मार्ट, दिव्यांगजनों व बुज़ुर्गों को मिलेगी रियल-टाइम जानकारी
देश June 27, 2025
CG NEWS: आंगनबाड़ी की खस्ता हालातों से अनभिज्ञ है महिला बाल विकास की मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?