Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धान खरीदी के लिए जिले में सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण,तीन महीनो तक होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी,कॉल सेन्टर, कन्ट्रोल रूम नम्बर सहित किसान हेल्पलाईन डायल-112, सब्बो काम बर एकेच नम्बर,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

धान खरीदी के लिए जिले में सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण,तीन महीनो तक होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी,कॉल सेन्टर, कन्ट्रोल रूम नम्बर सहित किसान हेल्पलाईन डायल-112, सब्बो काम बर एकेच नम्बर,

Vijay Sinha
Last updated: 2022/10/28 at 5:42 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद 28 अक्टूबर 2022/ राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप जिले में 1 नवम्बर से 31 जनवरी 2023 तक 82 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जायेगी। धान खरीदी कार्य प्रारंभ करने हेतु प्रशासनिक तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशन में गरियाबंद जिले में धान खरीदी की सम्पूर्ण प्रशासनिक तैयारी 01 नवंबर से पहले कर ली गई है। डी. एम. ओ., सी.सी.बी. एवं खाद्य विभाग द्वारा चेक लिस्ट के माध्यम से उक्त जानकारी मंगायी गयी है। गरियाबंद जिले में 82 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी प्रारंभ करने की तैयारी हो गई है। सभी जगह बिजली, पानी, जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं के साथ-साथ 35 बिंदुओ के चेकलिस्ट अनुरूप तैयारी पूर्ण होने की जानकारी उपार्जन केन्द्रों के नोडल अधिकारियों ने प्रपत्र एवं ऐप के माध्यम से दी है। जिला स्तर के अधिकारियों को भी सभी उपार्जन केन्द्रों में सेक्टर/जोनल अधिकारियों की जिम्मेदारी दी गई है। जिनके प्रपत्र में रिपोर्ट प्राप्त हो गए है। प्रारंभिक व्यवस्थाएं सुचारू हो गई है। जिले में सीमावर्ती राज्य से अवैध धान के परिवहन, भण्डारण खपाने की संभावना को देखते हुए 28 चेक पोस्ट चौकी बनाया। गया है। जिसमें विभिन्न पालियों में अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी है। गरियाबंद जिले में तहसीलदार के नेतृत्व खाद्य, मण्डी, सहकारिता, राजस्व का विकासखंड स्तरीय संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है। जो अपने सम्पूर्ण प्रभार क्षेत्र के सभी उपार्जन केन्द्रों के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों का सतत् निगरानी एवं छापेमार कार्यवाही करेंगें। गरियाबंद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 की धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु जिला स्तरीय फ्लाईंग स्क्वाड का भी गठन किया गया है। गरियाबंद जिले में धान खरीदी के दौरान कृषकों को आने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य स्तरीय कॉल सेन्टर नम्बर 1800-233-3663 और किसान हेल्पलाईन डायल-112 (सब्बो काम बर एकेच नम्बर) के साथ-साथ कार्यालय कलेक्टर के खाद्य शाखा के कक्ष क्रमांक 74 एवं लैण्ड लाईन नम्बर 07706-296344 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां पर कृषक अपनी समस्या अथवा शिकायत का निराकरण दूरभाष अथवा अन्य माध्यम से सुबह 10 बजे से सायं 06 बजे तक करा सकेंगें। इसके लिए अधिकारी एवं कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी है।

TAGGED: @GRAND NEWS @HINDI NEWS@ CHHATTISGARH NEWS @@
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: अभनपुर के टोकरो में बलवा,चाकूबाजी में घायल हुए तीन लोग,  10 आरोपी गिरफ्तार 
Next Article पार्षद दया सिंह पहुंचे छठ तालाब देखने, अधिकारियों के साथ किया दौरा, लोगों से मेल-मुलाकात कर समस्याएं सुनी

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
CG NEWS: नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए दुकान को बनाया निशाना, गणेश मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?