Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: रायपुर से कोच्चि की हवाई यात्रा हुई आसान, शुरू होगी नई फ्लाइट, जाने क्या हैं शेड्यूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS: रायपुर से कोच्चि की हवाई यात्रा हुई आसान, शुरू होगी नई फ्लाइट, जाने क्या हैं शेड्यूल

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/29 at 5:22 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। नागरिक उड्डयन विभाग ने घरेलू विमान सेवाओं के लिए शीतकालीन समय सारिणी (विंटर शेड्यूल) जारी कर दिया है। इसमें स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से होने वाली उड़ानों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अलबत्ता, केरल मूल के निवासियों को कोच्चि के लिए नई को उड़ान मिली है। यह विंटर शेड्यूल जनवरी मध्य तक जारी रहने की खबर है। रायपुर से संचालित चेन्नई, बैंगलूर, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, रांची की उड़ानों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। छत्तीसगढ़वासियों को जयपुर, कोच्चि के लिए दो नई उड़ाने मिलने की उम्मीद थी, लेकिन केवल कोच्चि की ही मिली है।

इंडिगो एयरलाइंस मुंबई रायपुर मुंबई उड़ान को ही कोच्चि के लिए विस्तार किया है। इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक 30 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मुंबई रायपुर के लिए संचालित विमान सेवा की अतिरिक्त उड़ान की सुविधा दी जा रही है जो रायपुर से शाम 6.40 बजे उड़कर 8.45 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसके अलावा 30 अक्टूबर से ही कोच्चि के लिए नई उड़ान शुरू हो रही हैं। यह कोच्चि से सुबह 5.15 बजे उड़कर 7.30 बजे मुंबई, 8.10 बजे मुंबई से उड़कर 10 बजे माना पहुंचेगी। वापसी में यह उड़ान रायपुर से 6.40 बजे, मुंबई 9.30 और कोच्चि 11.30 बजे रात पहुंचेगी।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

रायपुर से मुंबई के लिए नई उड़ान की सौगात

- Advertisement -

हवाई यात्रियों को रविवार से रायपुर से मुंबई के लिए नई उड़ान की सौगात मिल रही है।  इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित यह उड़ान अभी 30 अक्टूबर से 30 नवंबर तक ही चलाई जाएगी।

साथ ही खास बात यह रहेगा कि इस फ्लाइट के यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट के रूप में कोचीन फ्लाइट भी मिलेगी। विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई211 कोचीन से मुंबई के लिए सुबह 5.15 बजे उड़ान भरेगी और मुंबई 7.30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यही फ्लाइट मुंबई से रायपुर के लिए सुबह 8.10 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 10 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेगी।

इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई885 रायपुर से मुंबई के लिए शाम 6.40 बजे उड़ान भरेगी और रात्रि 8.45 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसके बाद यही फ्लाइट मुंबई से कोचीन के लिए रात 9.30 बजे उड़ान भरेगी और रात्रि 11.30 बजे कोचीन पहुंचेगी।

जयपुर उड़ान की सौगात भी जल्द

विमानन अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों हवाई यात्रियों द्वारा जयपुर उड़ान शुरू करने की भी मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि रायपुर से जयपुर के लिए जल्द ही नई उड़ान शुरू हो सकती है। इसके लिए विमानन कंपनी द्वारा अपना शेड्यूल भी तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही भुवनेश्वर व गोवा के लिए भी जल्द ही उड़ान शुरू होगी जाएगी।

 

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने ली लोक निर्माण विभाग के कार्याें की समीक्षा बैठक, सड़कों के निर्माण कार्य शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण होने के दिए निर्देश  CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने ली लोक निर्माण विभाग के कार्याें की समीक्षा बैठक, सड़कों के निर्माण कार्य शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण होने के दिए निर्देश 
Next Article CG NEWS: समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए, सीएम भूपेश बघेल

Latest News

CG NEWS: अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले कोचियो पर पुलिस की कार्यवाही।
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ July 8, 2025
CG NEWS : राजिम का बहुप्रतीक्षित इंतजार खत्म, 15 अगस्त से दौड़ेगी ट्रेन
छत्तीसगढ़ राजिम July 8, 2025
BREAKING NEWS : ब्राज़ील करेगा प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित, देगा अपना सबसे बड़ा सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस’
Grand News July 8, 2025
CG NEWS : धरसींवा क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चॉइस सेंटर से लाखों रुपये की चोरी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल 
छत्तीसगढ़ July 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?