Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Paddy purchase in CG : छग में आज से शुरू होगी धान की खरीदी, किसानों को मिलेगा लाभ, जानें कितना मिलेगा समर्थन मूल्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

Paddy purchase in CG : छग में आज से शुरू होगी धान की खरीदी, किसानों को मिलेगा लाभ, जानें कितना मिलेगा समर्थन मूल्य

Veena Chakravarty
Last updated: 2022/11/01 at 9:10 AM
Veena Chakravarty
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) ने प्रदेश में आज  से शुरू हो रहे धान खरीदी के महाभियान पर किसानों( farmers) और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश में खेती-किसानी में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है।

- Advertisement -

Read more : CG Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

राज्योत्सव के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 01 नवम्बर 2022 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी( paddy Purchase) शुरू होगी। इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.72 लाख किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 61 हजार नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।

- Advertisement -

राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कर ली गई

- Advertisement -

खाद्य विभाग के सचिव  टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए एक नवम्बर 2022 से धान ,खरीदी शुरू हो जाएगी। किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदी के लिए राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कर ली गई है।

बॉर्डर पर चेकपोस्ट बनाए गए

पड़ोसी राज्यों से आने वाले धान को रोकने के लिए जिले के दूसरे राज्य और जिलों से लगे बॉर्डर पर चेकपोस्ट बनाए गए हैंऔर कोटवार, सहकारिता विभाग के पर्यवेक्षक, कृषि उपज मंडी के इंस्पेक्टर, परिवहन विभाग के कर्मचारी, फॉरेस्ट गार्ड, वन रक्षक सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई है।

अब तक 25 लाख 23 हजार किसानों ने 29.42 लाख हेक्टेयर रकबे का पंजीयन

इस खरीफ वर्ष 2022-23 के लिए एक लाख 29 हजार नए किसानों ने एक लाख नौ हजार हेक्टेयर रकबे का नया पंजीयन कराया है। पिछले साल का मिलाकर अब तक 25 लाख 23 हजार किसानों ने 29.42 लाख हेक्टेयर रकबे का पंजीयन करा लिया है।

TAGGED: @RAIPUR, # Chief Minister Bhupesh Baghel, #bhilaikibhalai, #bhupeshbaghel, #bhupeshbaghelinc, #chhattisgarhgovernment, #chhattisgarhiya, #Chief Minister Baghel, #development, #devendrayadavfc, #foundationday, #indiannationalcongress, #mohanmarkam, #plpunia, #progress, #republicday, #sanvidhan, CG BREAKING, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarhcongress, cm baghel, congress, gandhiji, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INC, INDIA, news, NSUI, paddy purchase, POLITICAL, RAHULGANDHI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur News : तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का आज होगा रंगा-रंग आगाज, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे शुभारंभ
Next Article Chhattisgarh Foundation Day : 22 साल का शानदार सफर, ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’, मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस पर बधाई

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?