Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद के भुंजिया जनजाति की राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में चहक, नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की अपनी अनूठी जीवन शैली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद के भुंजिया जनजाति की राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में चहक, नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की अपनी अनूठी जीवन शैली

Vijay Sinha
Last updated: 2022/11/03 at 5:50 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में जिले के भुंजिया जनजाति ने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की अपनी जीवन शैली

भुंजिया जनजाति नृत्य ने सभी को किया प्रभावित

गरियाबंद जिले में है संकेंद्रण, भगवान शिव और माता पार्वती से अपनी उत्पत्ति मानते हैं भुंजिया

गरियाबंद – राजधानी रायपुर के साइंस कालेज में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में जिले में निवासरत भुंजिया जनजाति के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए नृत्य के माध्यम से अपनी जीवन शैली की प्रस्तुति दी है। यहां उन्होंने अपने लाल बंगले की कृति, तीर धनुष के साथ विवाह और अन्य विशेष परंपराओं का प्रदर्शन किया। नृत्य महोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया है। इसमें प्रदेश के 28 राज्य के साथ ही 10 अन्य देशों के आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए है।

Contents
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में जिले के भुंजिया जनजाति ने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की अपनी जीवन शैलीभुंजिया जनजाति नृत्य ने सभी को किया प्रभावितगरियाबंद जिले में है संकेंद्रण, भगवान शिव और माता पार्वती से अपनी उत्पत्ति मानते हैं भुंजिया
- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ का गरियाबंद जिला, विशेष पिछड़ी जनजाति भुंजिया का प्रमुख रहवास क्षेत्र है। जिले के लगभग 138 गांव में भुंजिया जनजाति के लोग रहते है, इन गावों में तकरीबन 2 हजार 130 भुंजिया जनजाति परिवार निवासरत है।
इनकी अलग, अनूठी संस्कृति, पारंपरिक रीति रिवाज और रहन सहन के तौर तरीके के कारण ही विषेश पहचान है। ये भगवान शिव और माता पार्वती से अपनी उत्पत्ति मानते हैं, तथा समूह के रूप में रहना पसंद करते है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक़ भुंजिया जनजाति के लोग महुआ के लड़की का विशेष रूप से घर बनाने के लिए भी जाने जाते है। घर बनाने के दौरान आवश्यक रूप से एक बात का ध्यान दिया जाता है की रसोई का कमरा घर के अंदर नहीं बनाते है। इनके घर एक से तीन कमरे के होते है। इसमें माई कुटिया यानी मुख्य कमरा होता और यहां बांगर मिट्टी और पितर को विशेष रूप से रखते है। इसके अलावा डूमा देव और बुधा राजा की बांगर माटी के साथ स्थापना करते है।

- Advertisement -

भुंजिया जनजाति अपने घर के बाहर एक रसोई घर बनाते है। इसे जनजाति लाल बंगला के नाम से पुकारते है। रसोई घर का बाहरी हिस्सा गाढ़ा लाल होता है। इसे स्थानीय बोलचाल में बगलाल कहा जाता है। इसी से ही लाल बंगला का शब्द आया है। रसोई घर को अंदर गेरू और बाहर को लाल रंग से पुताई करते हैं। लाल बंगला में कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकते, केवल परिवार के सदस्य और उसी गोत्र जाति के लोग लाल बंगला में जा सकते हैं। ये अपने लाल बंगले में कोई खिड़की नहीं बनाते है केवल एक प्रवेश द्वार ही बनाए जाता है।

- Advertisement -

भुंजिया जनजाति की एक अनोखी प्रथा है। इसके अनुसार इस जनजाति की महिला सिंदूर और बिंदी नहीं लगाते है। भुंजिया जनजाति में कांड विवाह प्रचलित है।जिसमें जब बच्ची की उम्र 12 साल हो जाती है, तब धनुष के तीर से विवाह कराया जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि जीवन बेहतर हो जाता है ये केवल सफेद वस्त्र का पहनते है। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक़ इनकी
सर्वाधिक बहुलता जिले के गरियाबंद और मैनपुर ब्लॉक में दिखता है। इसके अलावा जिले के छुरा,फिंगेश्वर, महासमुंद के बाग बहरा और धमतरी जिले में भी इनका रहवास है।

TAGGED: @GRAND NEWS @HINDI NEWS @GARIABAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : नाबालिग से रेप और देहव्यापार मामले में शामिल आरक्षक को SSP ने किया निलंबित, ब्रम्हानंद नेताम के साथ जुड़ा है नाम ! BIG BREAKING : पूर्व प्रधानमंत्री को लगी गोली, रैली के दौरान गोलीबारी में चार लोग जख्मी
Next Article PAK Vs SA T20 World Cup : पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से हराया, सेमीफाइनल में बना सकता है जगह ! PAK Vs SA – T20 World Cup : पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से हराया, सेमीफाइनल में बना सकती है जगह !

Latest News

CG Politics : PCC चीफ दीपक बैज के बयान पर सांसद महेश कश्यप ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कांग्रेस को देशहित का काम नहीं पचता
CG Politics : PCC चीफ दीपक बैज के बयान पर सांसद महेश कश्यप ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कांग्रेस को देशहित का काम नहीं पचता
छत्तीसगढ़ राजनीति June 2, 2025
CG NEWS: जमीन का संग्राम’: 56 एकड़ चारागाह पर कब्जे को लेकर सरकार और 85 परिवारों में आर-पार की जंग,
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 2, 2025
CG Sarkari Naukri 2025 : अम्बिकापुर में लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी के लिए निकली भर्ती
CG Sarkari Naukri 2025 : अम्बिकापुर में लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी के लिए निकली भर्ती
Government Job छत्तीसगढ़ June 2, 2025
rvkd
Farmtrac Tractor: जानिए किस किसान को कौन-सा ट्रैक्टर लेना चाहिए और क्यों ?
Grand News Technology कृषि छत्तीसगढ़ June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?