Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : वैष्णव समाज ने किया हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ शपथ लेने वाले विवेक वासनिक का पुतला दहन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़राजनादगांवसामाजिक

BREAKING NEWS : वैष्णव समाज ने किया हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ शपथ लेने वाले विवेक वासनिक का पुतला दहन

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/10 at 7:21 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

BREAKING NEWS :राजनांदगांव।  हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ शपथ लेने के मामले में आज राजनांदगांव वैष्णव समाज के लोगों ने राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक का पुतला दहन कर उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग राज्य शासन से की है।
बीते दिनों बौद्ध सम्मेलन में राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक के द्वारा हिंदू देवी देवताओं को नहीं मानने का शपथ लेते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उसके बाद विभिन्न संगठन ने इस मामले का विरोध करते हुए विवेक वासनिक को तत्काल पद से हटाने की मांग राज्य शासन से की थी और  राजनांदगांव वैष्णव समाज के लोगों ने राजगामी संपदा न्यास कार्यालय के सामने विवेक वासनिक का पुतला दहन करते हुए कहा कि विवेक वासनिक जिस पद पर काबिज हैं, वह राजनांदगांव के वैष्णव राजाओं की संपत्ति है। उन्होंने कहा कि यहां के वैष्णव राजा देवी देवताओं को मानने वाले थे, उनके राज महल में भगवान राधा कृष्ण का प्राचीन मंदिर भी है। ऐसे में उनकी राजगामी संपदा पर भगवान को ना मानने वाले व्यक्ति का बैठना वैष्णव समाज स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने राज्य शासन से तत्काल विवेक वासनिक को राजगामी संपदा अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग की है।

- Advertisement -

राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव के दास राजाओं के संपत्ति के संरक्षण व देखरेख के लिए बनाई गई है। राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष के पद पर राज्य शासन ने विवेक वासनिक को नियुक्त किया है। ऐसे में उनका हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ शपथ लेने का वीडियो सामने आने के बाद विवेक वासनिक को पद से हटाए जाने की मांग करते हुए वैष्णव समाज के लोग आज बड़ी संख्या में राजगामी संपदा न्यास कार्यालय का घेराव करने पहुंचे, लेकिन पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते वह कार्यालय का घेराव नहीं कर पाए। राजगामी संपदा कार्यालय के सामने विवेक वासनिक का पुतला दहन करते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की वहीं छत्तीसगढ़ शासन से विवेक वासनिक को तत्काल पद से हटाने की मांग की, ऐसा नहीं करने पर वैष्णव समाज के द्वारा आगे और उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर, कहाँ बीजेपी लोगों को बना रही बेवकूफ
Next Article हैवानियत की हदे पार-नातिन के गले में चाकू रख बाप ने बेटी के साथ किया बलत्कार

Latest News

CG Breaking : गौशाला में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG Breaking : रायपुर सहित 8 सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण, CM साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
Breaking News छत्तीसगढ़ May 22, 2025
IPL 2025 GT vs LSG Live : लखनऊ ने गुजरात को दिया 236 रनों का लक्ष्य, मिचेल मार्श ने जड़ दिया शतक
Cricket खेल May 22, 2025
CG News : विकास और खुशहाली का दूसरा नाम है भाजपा सरकार, समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?