Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिन भर की 10 बड़ी खबरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand News

दिन भर की 10 बड़ी खबरे

Poonam Shukla
Last updated: 2020/07/18 at 4:55 PM
Poonam Shukla
Share
6 Min Read
दिन भर की 10 बड़ी खबरे
SHARE
दिन भर की 10 बड़ी खबरे

1.CORONA UPDATE : प्रदेश में कोरोना दिखा रहा विकराल रूप, आज मिले अब तक के सबसे ज्यादा 243 नए संक्रमित, 146 हुए डिस्चार्ज, इन जिलों से मिले संक्रमित

 प्रदेश में कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। वही कई शहरो में कोरोना संक्रमण ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है। कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में तेजी से इजाफा हो रहा है। वही आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में कुल 243 नए मरीजों के मिलेने की पुष्टि की गई है। अच्छी खबर ये भी है कि 146 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत घर लौट गए है।

- Advertisement -
Ad image

2. BIG BREAKING : 21 जुलाई के बाद होगा लाॅक डाउन… जिलों के कलेक्टरों को दिया गया अधिकार

- Advertisement -

 प्रदेश में लाॅक डाउन को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कैबिनेट के साथ की। इस बैठक में कैबिनेट का निर्णय आ चुका है, जिसमें भूपेश सरकार ने 21 के बाद लाॅक डाउन किए जाने की बात कही है।

- Advertisement -

3 . बिग ब्रेकिंग : लॉकडाउन की अवधि में क्या रहेगा बंद और किसे मिलेगी छूट ! पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के कोरोना संक्रमित मरीजों में इजाफा को देखते हुए लॉकडाउन की मांग को लेकर आज सीएम हाउस में विशेष बैठक हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रियों की इस महत्वपूर्ण बैठक में 21 जून के बाद से दोबारा लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया।

4 . बड़ी खबर : सरकारी दफ्तरों में अब नहीं होगी कर्मचारियों की पूरी उपस्थिति, आदेश जारी, पढ़िए पूरी खबर

राज्य सरकार ने लॉकडाउन के मद्देनजर सरकारी दफ्तरों के लिए नया आदेश जारी किया है । सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के सभी सचिवों , कमिश्नरों, कलेक्टरों को आदेश जारी किया है कि वो दफ्तरों में कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर दिशा निर्देश तय करें ।

5. BIG BREAKING : अभिनेता सुशांत मामले में सनसनीखेज खुलासा… डाॅक्टरों ने बताया यह सब… जानिए क्या कहा

सफलता की उड़ान भर रहे बाॅलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की खुदकुशी अब भी सवालों की गुत्थियों में उलझी हुई है। मुंबई पुलिस इस मामले में लगातार नए तार तलाश करने में जुटी हुई है, पर सफलता का वह एक ताग नहीं मिल पा रहा है। हालांकि पड़ताल के दौरान पुलिस के हाथ एक अह्म हिस्सा लगा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि सुशांत अक्टूबर 2019 में मुंबई के एक हॉस्पिटल में डीप डिप्रेशन की शिकायत के साथ तकरीबन एक हफ्ते के लिए एडमिट हुए थे। सुशांत ने पिछले कुछ सालों में तकरीबन 5 अलग मनोचिकित्सक से मिल चुके थे। मुंबई पुलिस ने इनमें से दो डॉक्टरों से शुक्रवार को बयान दर्ज किया है।

6. राजधानी में कलेक्टर ने 7 वरिष्ठ अधिकारियों को जारी किया नोटिस…पढ़िए पूरी ख़बर…

राजधानी में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच प्रशासन अब हर स्तर पर सख्ती बरत रहा है। रायपुर कलेक्टर ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग दल के 7 सदस्यों को नियत स्थान पर ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

7. BREAKING : छग ओलंपिक संघ चुनाव : भूपेश का अध्यक्ष, तो गुरूचरण का महासचिव बनना तय… नहीं आया कोई भी दावेदार

 प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष होंगे, यह बात साफ हो गई है। चुनाव के लिए भरे गए नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन उनका ही भरा गया है। इसी के साथ महासचिव पद पर गुरुचरण सिंह होरा का भी चुना जाना तय है, क्योंकि इस पद के लिए भी एक ही नामांकन भरा गया है।

8. POLITICS : इस आयोग में नियुक्ति पर बखेड़ा… वर्तमान अध्यक्ष ने दी चुनौती… कहा बाकी है कार्यकाल को एक साल

 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद में नई नियुक्ति पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस सरकार ने थानेश्वर साहू को ओबीसी कमीशन का अध्यक्ष बनाया है। इस पर आयोग के वर्तमान अध्यक्ष डॉ सियाराम साहू ने आपत्ति जताई है।

9. IPS के 17 वर्षीय भतीजे ने की ख़ुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद…जानिए क्या लिखा

आत्महत्या बहुत ही सहज हो चुका है. कड़ी मेहनत और सब कुछ पास होने के बाद भी कई लोगों को लगता है कि उनकी खुशिया ख़त्म हो चुकी है. कम समय में ज्यादा की उमीद करना और हासिल नहीं होने पर निराश हो जाते है. इन्सान अपनी समस्या को अपने से बड़ा बना लेता है. मनोबल खो कर आत्मघाती कदम उठा लेता है. ऐसा ही मामला भिलाई के 17 वर्षीय नाबालिग आशीष पैकरा ने की है।

10. ACTION VIDEO : रात में तफरी का है शौक… तो फिलहाल भूल जाईए… क्योंकि एसएसपी हो गए हैं सख्त

 राजधानी सहित प्रदेशभर में शुक्रवार को कोरोना मरीजों के मिलने का एक नया रिकार्ड बन गया है। बीती रात तक प्रदेश में 242 नए मरीजों के साथ ही तीन लोगों की मौत के बाद शासन और प्रशासन का माथा ठनक गया है। अकेले राजधानी में 127 नए मरीजों की पुष्टि सही मायने में माथे पर लाने वाला विषय है।

TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, दिन भर की 10 बड़ी खबरे
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : सरकारी दफ्तरों में अब नहीं होगी कर्मचारियों की पूरी उपस्थिति, आदेश जारी, पढ़िए पूरी खबर
Next Article BREAKING : राजधानी के साथ इन जिलों में भी लॉक डाउन के आसार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष में इतिहास रचते शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की सीधी बातचीत
Grand News देश June 28, 2025
New Delhi: देश को मिला नया जासूसी चीफ, पराग जैन बने R&AW प्रमुख
Grand News दिल्ली देश June 28, 2025
CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने पॉलीथिन मुक्त शीतला बाजार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताक़त : लालिमा ठाकुर मालगांव स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?