Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खुर्सीपार में खुलेगा भिलाई शहर का पहला केंद्रीय विद्यालय, भाजपा पार्षद दया सिंह की मांग पर केंद्र सरकार ने भेजा राज्य को पत्र, अब प्रशासन ढूंढकर देगा जमीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

खुर्सीपार में खुलेगा भिलाई शहर का पहला केंद्रीय विद्यालय, भाजपा पार्षद दया सिंह की मांग पर केंद्र सरकार ने भेजा राज्य को पत्र, अब प्रशासन ढूंढकर देगा जमीन

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/11 at 11:47 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

भिलाई शहर का पहला केंद्रीय विद्यालय खुर्सीपार में खुलने जा रहा है। भाजपा पार्षद दया सिंह की मांग पर कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है। बीते 27 मई 2022 को भाजपा पार्षद और बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने मांग की थी कि खुर्सीपार में केंद्रीय विद्यालय होना चाहिए। इसके लिए वे पिछले दिनों दिल्ली दौरे पर थे। दया सिंह ने केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर कई बिंदुओं पर चर्चा की थी। इसमें सबसे प्रमुख बिंदू खुर्सीपार में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की थी। दया सिंह ने खुर्सीपारवासियों के लिए यह डिमांड की थी। केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सुभाष सरकार को दिए ज्ञापन में पूरी बातों का जिक्र किया था।
उस मांग पर कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है। केंद्रीय राज्य शिक्षामंत्री के अतिरिक्त निज सचिव उज्जवल कुमार ने राज्य सरकार को पत्र भेजा है। कलेक्टर को भी यह पत्र गया है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई भी शुरू हो गई है। 8 बिंदुओं पर जो मापदंड होने चाहिए, उसे पूरी करने के लिए कहा गया है। अब कलेक्टर की ओर से जमीन की तलाश की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

दया सिंह ने कहा, भारत सरकार की सबसे बड़ी यूनिट भिलाई स्टील प्लांट, दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित है। भिलाई स्टील प्रबंधन लगातार अपने स्कूलों को बंद कर रहा है। अब तक 60 से ज्यादा स्कूल बंद हो चुके हैं। ऐसे में भिलाई शहर में शिक्षा को लेकर पालकों में असुविधा जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। केंद्रीय संस्थान में कर्मियों की संख्या हजारों में होने की वजह से एक केंद्रीय विद्यालय की स्थापना दुर्ग जिले के भिलाई शहर के खुर्सीपार इलाके में होना चाहिए। केंद्रीय विद्यालय की डिमांड लंबे समय से हो रही है। ऐसे में सरकार की ओर से इस दिशा में बेहतर सकारात्मक पहल की जाए। ताकि शिक्षा की दिशा में हमारा भिलाई आगे बढ़ सके। इसके लिए हम सदैव आभारी रहेंगे।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BEAKING NEWS : देश में आज से मनाया जा रहा ‘‘राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस’’ प्रदेश में कल से होगा शुरू
Next Article BREAKING NEWS : CG युवा उत्सव का होगा आयोजन, विभिन्न विधयों में होगी प्रतियोगिता 

Latest News

CG NEWS : सरपंच पति की दबंगई, दलित परिवार पर हमला, एट्रोसिटी सहित की धाराओं मे केस दर्ज, गांव की सत्ता का नशा अब कानून के सिकंजे मे
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 3, 2025
CG NEWS : कक्षा 6वीं की छात्रा की करंट लगने से मौत, स्कूल जाने की तैयारी के दौरान हुआ हादसा, रील्स बनाने की थी शौकीन 
कोरबा छत्तीसगढ़ July 3, 2025
CG Monsoon 2025 : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में मूसलधार बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ July 3, 2025
Rajasthan police : आईपीएस राजीव कुमार शर्मा बने राजस्थान के नए DGP
राजस्थान July 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?