Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : टाटीबंध फ्लाईओवर: आमानाका-हीरापुर से आने वाले ब्रिज पर नहीं चढ़ पाएंगे, नीचे से होकर जाना पड़ेगा, जो दुर्ग की ओर से आएंगे वो तीनों रास्तों में जा सकेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुरसामाजिक

RAIPUR NEWS : टाटीबंध फ्लाईओवर: आमानाका-हीरापुर से आने वाले ब्रिज पर नहीं चढ़ पाएंगे, नीचे से होकर जाना पड़ेगा, जो दुर्ग की ओर से आएंगे वो तीनों रास्तों में जा सकेंगे

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/13 at 11:34 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

RAIPUR NEWS :  टाटीबंध फ्लाईओवर में रिंग रोड-2 से हीरापुर और शहर की ओर आने वाले लोग फ्लाईओवर पर चढ़ नहीं पाएंगे। दोनों दिशा में फ्लाईओवर को वन-वे किया जा रहा है। यहां से गाड़ियां सिर्फ उतरेंगी। चढ़ने की सुविधा नहीं रहेगी। उन्हें फ्लाईओवर के नीचे से जाना पड़ेगा। दुर्ग की ओर से आने वाली गाड़ियां ही फ्लाईओवर के ऊपर तीनों दिशाओं में जा पाएंगी। उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं पड़ेगा।

Contents
दो दिशा में वन-वे होगा फ्लाईओवरएक से नौ नंबरों में समझिए कि फ्लाईओवर और उसके नीचे की सड़कों से कैसे होगा सफर…
- Advertisement -

वहीं रिंग रोड-1 सरोना की ओर से आने वाले भी फ्लाईओवर के ऊपर से सिर्फ दुर्ग की ओर ही जा पाएंगे। सिलतरा, भनपुरी या आमानाका की ओर जाने के लिए उन्हें फ्लाईओवर के नीचे से जाना होगा। एनएचएआई ने फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे की सड़क को ऐसा डिजाइन किया है, जिससे वहां ट्रैफिक जाम नहीं होगा। गाड़ियां आराम से निकल जाएंगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दो दिशा में वन-वे होगा फ्लाईओवर

फ्लाईओवर आमानाका-हीरापुर की ओर वन-वे होगा। इस छोर से गाड़ियां ऊपर नहीं चढ़ पाएंगी। डिवाइडर से रास्ता बंद रहेगा। लोगों को फ्लाईओवर के नीचे से जाना होगा।

- Advertisement -

एक से नौ नंबरों में समझिए कि फ्लाईओवर और उसके नीचे की सड़कों से कैसे होगा सफर…

  1. दुर्ग की ओर से: आने वाली गाड़ियां एफओ पर सीधे चढ़ेंगी। यहां से हीरापुर, आमानाका और सरोना की ओर तीनों दिशा पर गाड़ियां जाएंगी।
  2. भनपुरी की ओर: एफओ के ऊपर दुर्ग से रिंग रोड-2 हीरापुर, भनपुरी की ओर जाने वाली सड़क। यह वन-वे रहेगा। गाड़ियां दूसरे छोर से चढ़ नहीं पाएंगी।
  3. फ्लाइओवर के नीचे की सड़क: दुर्ग से आने वाली गाड़ियां सिलतरा बाइपास या आसपास के इलाके में जाने के लिए फ्लाइओवर के नीचे की सड़क का उपयोग करेंगी। उन्हें फ्लाइओवर में ऊपर जाने की जरूरत नहीं होगी। रोड के किनारे पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।
  4. रोटेटरी नंबर-1: फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक जाम न हो इसलिए हीरापुर और आमानाका जाने वाले तिराहे पर रोटेटरी बनाई जा रही है।
  5. सर्विस रोड: भनपुरी, हीरापुर की ओर से आने वाले आमानाका, सरोना, दुर्ग, भिलाई जाने के लिए एफओ के नीचे की सड़क का उपयोग करेंगे।
  6. शहर की ओर: दुर्ग से आने वाले वाहन चालक ब्रिज के ऊपर से शहर की ओर आ आएंगे। यह सड़क वन-वे होगा। दूसरी छोर से गाड़ियां नहीं चढ़ेंगी।
  7. टाटीबंध चौक: टाटीबंध चौक पर रोटेटरी बनाया गया है। हीरापुर, आमानाका, शहर की ओर से आने वाले रिंग रोड-1, सरोना, दुर्ग, भिलाई जाने के लिए एफओ के नीचे की सड़क का उपयोग करेंगे। यह ब्लैक स्पॉट रहा है।
  8. रिंग रोड-1 की ओर: दुर्ग से आने वाले एफओ के ऊपर से रिंग रोड-1 सरोना की ओर इस सड़क से जाएंगे और दुर्ग नांदगांव की ओर जाने वाली गाड़ियां सरोना की ओर से चढ़कर सीधे निकल जाएंगी। उन्हें नीचे जाने की जरूरत नहीं होगी।
  9. भनपुरी, सिलतरा, दुर्ग भिलाई की ओर: शहर से दुर्ग, बिलासपुर, भनपुरी, सिलतरा, सरोना की ओर जाने के लिए फ्लाई‌ओवर के नीचे से जाना होगा। गाड़ियां ऊपर नहीं चढ़ पाएंगी। रिंग रोड-1 से आने वाली गाड़ियां सिलतरा, भनपुरी जाने के लिए इस सड़क का उपयोग करेंगी।
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, raipur breaking news, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ​CRIME NEWS : पति और देवर मिलकर करते थे सेक्स, महिला ने उठाया ये कदम
Next Article जिला छोटा हुआ, प्रशासनिक कसावट लाकर आम जनता को लाभ पहुंचाएं अधिकारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Latest News

E-Aadhaar Authentication : रेलवे का बड़ा फैसला, अब यात्रियों को आसानी से मिलेगा कंफर्म तत्काल टिकट, नए ‘आधार’ सिस्टम से मिलेगी राहत
देश June 5, 2025
RAIPUR NEWS : साईं ड्रीम्स सोसाइटी के 6 वें मंजिल से कूदकर युवती ने की आत्महत्या, पूर्व प्रेमी से हुआ था विवाद 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
 CG NEWS : बलौदा वन परिक्षेत्र ग्राम-पंडरिया जंगल की देखभाल कर रही बुजुर्ग महिलाएं 
Grand News June 5, 2025
CG NEWS: 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 35 पांव देशी प्लेन शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?