Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : PAT की छात्रा ने फांसी, सुसाइड नोट में खोला राज़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsSUICIDEक्राइम

CG CRIME NEWS : PAT की छात्रा ने फांसी, सुसाइड नोट में खोला राज़

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/11/13 at 12:43 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पीजी में रह रही PAT (Pre Agriculture Test) की तैयारी करने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जैसे ही पुलिस को पता चला की मामला प्रेम प्रसंग का है, उसका फोन खंगाला गया। फोन फिंगर लॉक था। फंदे पर झूल रह छात्रा के शव के फिंगर से मोबाइल अनलॉक किया तो वाट्सअप पॉसवर्ड लॉक था। गैलरी में गए तो वो भी लॉक था। इतने सारे लॉक देख पुलिस परेशान हो गई। अब मोबाइल को खोलने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।

पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि शनिवार देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि एक लड़की ने फांसी लगा ली है। वह पद्मनाभपुर में आदित्य इंटरप्राइजेस और दिव्य इंटरप्राइजेस के ऊपर की मंजिल में पीजी में रहती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की लड़की का शव कमरे में लगे पंखे से झूल रहा है। उसने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया था। जांच करने पर लड़की की पहचान खुशबू नेताम (18) के रूप में हुई। वह दल्ली राजहरा की रहने वाली है। उसके पिता बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी और उन्हें बुलवाया। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
Ad image

सुसाइड नोट में लिखा घरवालों को उसका प्यार था नामंजूर
एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव ने बताया कि छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने लिखा वह एक लड़के से बहुत प्यार करती है। उसके साथ शादी कर चुकी है। पिछड़े डेढ़ साल से दोनों साथ हैं। घर वाले हमारे रिश्ते के लिए राजी नहीं है। इसलिए वह खुदकुशी करने जा रही है। लड़के का नाम आदिल खान बताया जा रहा है। वह क्या करता है और कहां का है? पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस लड़की के कॉल डिटेल्स भी खंगालेगी।

- Advertisement -

प्री एग्रीकल्चर टेस्ट की तैयारी कर रही थी खुशबू
खुशबू PAT (Pre Agriculture Test) की तैयारी करने करीब 6 महीने पहले ही दुर्ग आई थी। पीजी में रहकर अपनी तैयारी कर रही थी। इसके लिए वह मुक्ति नगर दुर्ग स्थित एसपी एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट में कोचिंग भी कर रही थी।

- Advertisement -
TAGGED: 07 november 2022, CG CRIME NEWS, cg in hindi news, cg latest hindi news, Cg Latest News, cg latest news today, cg news, cg news in hindi, cg today latest news, cg today news, CHHATTISGARH CRIME NEWS, Chhattisgarh News in Hindi, kamal nath news, MP Breaking News, mp hindi news, mp latest news today, MP NEWS, mp today latest news, mp today news, shivraj singh chouhan today news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG EXCLUSIVE NEWS : पेंशन योजनाओं के लाभ से वंचित है बुजुर्ग महिलाएं
Next Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ के इस गांव में शुरू हुआ तेंदुए का आतंक, आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल

Latest News

CG NEWS: बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सर्व समाज ने दिया सौहार्दपूर्ण आयोजन का संदेश
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
RAIPUR : सरदार वल्लभभाई पटेल डूमर तराई थोक बाजार के निर्विरोध अध्यक्ष बने प्रेम पाहुजा
RAIPUR : सरदार वल्लभभाई पटेल डूमर तराई थोक बाजार के निर्विरोध अध्यक्ष बने प्रेम पाहुजा
Grand News रायपुर June 6, 2025
CG NEWS: 7 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व….
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Mahasamund : आरंग के श्रेयांश हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की मौत, 15 महीने पहले हुई थी शादी 
Mahasamund : आरंग के श्रीयांश हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की मौत, 15 महीने पहले हुई थी शादी 
छत्तीसगढ़ महासमुंद रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?