Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Purchase of paddy : राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 30.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को लगभग 6365 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Purchase of paddy : राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 30.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को लगभग 6365 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/06 at 12:27 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Purchase of paddy: 30.37 lakh metric tonnes of paddy has been purchased so far in the state on support price, payment of more than Rs 6365 crore to the farmers
SHARE

रायपुर : Purchase of paddy : राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। समर्थन मूल्य पर अब तक किसानों से 30 लाख 36 हजार 900 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है, जिसके एवज में 8 लाख 20 हजार 852 किसानों को 6365 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान भी बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया जा चुका है। धान बेचने में किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसको लेकर पूरी व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध हैं।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़े : Paddy Purchase In CG : छग में धान खरीदी का महाभियान, अब तक 1.74 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए इस साल राज्य सरकार द्वारा किसानों को ऑनलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था के चलते किसानों को सहूलियत होने लगी है। किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से धान बेचने के लिए अपनी मर्जी के मुताबिक तिथि का चयन करने लगे हैं। साथ ही उपार्जन केन्द्रों द्वारा मैन्युअल रूप से किसानों को टोकन जारी करने की व्यवस्था पूर्व वर्षों की भांति जारी है।

- Advertisement -

उपार्जन केंद्रों से 17.18 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

- Advertisement -

खाद्य सचिव टी.के. वर्मा ने बताया कि इस साल राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.23 लाख नये किसान हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2568 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव किया जा रहा है। आज की स्थिति में 24.51 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किया गया है, जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 17.18 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

Purchase of paddy : 1,91,317 मीट्रिक टन धान की खरीदी

राज्य में आज 05 दिसम्बर को 54 हजार 565 से अधिक किसानों से 1,91,317 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 53 हजार 295 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 73,320 टोकन तथा टोकन तुंहर हाथ एप के जरिये 16,382 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

TAGGED: # latest news, 317 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 91, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Purchase of paddy, Purchase of paddy : 1, Purchase of paddy : राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 30.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, उपार्जन केंद्रों से 17.18 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव, किसानों को लगभग 6365 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Big Accident: A bus full of 150 passengers going at high speed overturned, there was shouting, the condition of many people is serious .. Big Accident : तेज रफ्तार से जा रही 150 यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार, कई लोगों की हालत गंभीर..
Next Article CRIME NEWS : भंवरपुर पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा बरामद

Latest News

CG News: 10वीं-12वीं में खराब रिजल्ट वाले 40 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी, कई बिंदुओं पर मांगा गया जवाब…..
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों की शनिवार की छुट्टी रद्द, DGP ने जारी किया आदेश
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
गरियाबंद से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: सीएमएचओ कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 निलंबित, 25 लाख के अवैध भुगतान का मामला
Grand News May 22, 2025
CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 58 जोड़ों ने लिए सात फेरे, रायगढ़ में हुआ भव्य आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?