Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  Acid Attack : बाइक सवार युवकों ने स्कूली छात्रा पर फेंका तेजाब, अब सभी आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमदिल्लीदेश

 Acid Attack : बाइक सवार युवकों ने स्कूली छात्रा पर फेंका तेजाब, अब सभी आरोपी गिरफ्तार

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/14 at 7:57 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
 Acid Attack : बाइक सवार युवकों ने स्कूली छात्रा पर फेंका तेजाब, अब सभी आरोपी गिरफ्तार
 Acid Attack : बाइक सवार युवकों ने स्कूली छात्रा पर फेंका तेजाब, अब सभी आरोपी गिरफ्तार
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Acid Attack : दिल्ली के द्वारका इलाके में बाइक सवार युवकों ने छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। घटना बुधवार सुबह की है। पीड़ित को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त ने यह जानकारी दी।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, पीएस मोहन गार्डन इलाके में एक छात्रा पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब नौ बजे पीसीआर कॉल आई। इसमें कहा गया था कि 17 साल की एक लड़की पर सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार दो आरोपियों ने कथित तौर पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ से हमला किया।

- Advertisement -

 

घटना के वक्त वह लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। जांच चल रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा की हालत स्थिर है।

 

ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर कहा कि ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अपराधियों की इतनी हिम्मत आख़िर हो कैसे गई? अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। दिल्ली में हर बेटी की सुरक्षा हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

 

बेटी को इंसाफ दिलाएंगे: स्वाति मालीवाल
उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका गया। पीड़िता की मदद के लिए टीम अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग वर्षों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें? उन्होंने आगे कहा कि हमने दिल्ली पुलिस को हमलावरों को गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए नोटिस जारी किया है। हम पीड़िता और उसके परिवार की मदद कर रहे हैं। लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि कई बार नोटिस देने के बाद भी तेजाब की खुदरा बिक्री पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती।

एनसीडब्ल्यू ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली सीपी को लिखा पत्र

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बुधवार को दिल्ली में एक 17 वर्षीय लड़की पर एसिड अटैक मामले में हस्तक्षेप करने और जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सीपी दिल्ली को पत्र लिखा है।

एलजी ने त्वरित जांच के दिए निर्देश

द्वारका मोड़ पर बुधवार को 17 साल की एक लड़की पर एसिड हमले की घटना के बारे में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने पुलिस कमिश्नर से बात की। राज निवास दिल्ली का कहना है कि एलजी ने त्वरित और गहन जांच के निर्देश दिए हैं ताकि दोषियों को सख्त सजा मिले।

हमले के लिए ऑनलाइन खरीदा गया था तेजाब

दिल्ली पुलिस के अनुसार, द्वारका तेजाब हमले के मामले में अभियुक्तों को पकड़ने के लिए फॉरेंसिक और तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है। तकनीकी जांच में एसिड एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदने की बात सामने आई है।
TAGGED: # latest news, #National News, Acid Attack, Acid Attack in delhi, Acid attack in Delhi's Dwarka, BIG NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur News : Committee constituted for appointment of Vice Chancellor of Pandit Ravi Shankar Shukla University Raipur News : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति के लिए समिति गठित
Next Article RAIPUR BREAKING : 8 साल की बच्ची के हत्यारों को पकड़ने विशेष टीम गठित, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने जारी किया आदेश  RAIPUR BREAKING : 8 साल की बच्ची के हत्यारों को पकड़ने विशेष टीम गठित, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने जारी किया आदेश 

Latest News

ट्रेड एक्सपो यूएसए घोटाला: 1.43 करोड़ की ठगी कर फरार चल रहा राजाराम तारक गिरफ्तार, जेल भेजा गया अब तक 7 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, पुलिस ने की लाखों की संपत्ति जब्त
Grand News June 3, 2025
IPL 2025 Price Money: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा, मिलेंगे इतने करोड़
IPL 2025 Price Money: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश, मिलेंगे इतने करोड़
Cricket खेल June 3, 2025
BREAKING : JNU में हुआ बड़ा बदलाव, अब 'कुलपति' की जगह होंगे 'कुलगुरु'
BREAKING : JNU में हुआ बड़ा बदलाव, अब ‘कुलपति’ की जगह होंगे ‘कुलगुरु’
Grand News देश June 3, 2025
Extra Marital Affair : 30 साल के प्रेमी के साथ फरार हुई 4 बहुओं की सास, परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार 
उत्तरप्रदेश June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?