Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ACCIDENT NEWS : दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत, पति की मौत, पत्नी समेत तीन घायल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दुर्घटनाधमतरी

CG ACCIDENT NEWS : दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत, पति की मौत, पत्नी समेत तीन घायल 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/17 at 6:13 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG ACCIDENT BREAKING : Speeding uncontrolled vehicle collided with tractor trolley, 3 people died, 10 injured
CG ACCIDENT NEWS
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

धमतरी। CG ACCIDENT NEWS : जिले के मगरलोड में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी घायल है। कल दोपहर करीब 1.30 बजे मगरलोड के चुचरुंगपुर के पास 2 बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें मुरमुरा निवासी नारायण साहू (56 वर्ष) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी अंजलि साहू (50 वर्ष) घायल हो गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

ALSO READ : CG NEWS : 9 महीने की गर्भवती महिला की करंट लगने से मौत, पेट में पल रहे बच्चे का धड़कता रहा दिल…

- Advertisement -

 

वहीं दूसरी बाइक पर सवार फिंगेश्वर निवासी नूतन साहू (25 वर्ष) और सोरिद निवासी देवनारायण बंजारे (18 वर्ष) भी घायल है। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को ही विंध्यवासिनी मंदिर के सामने हुए एक और सड़क हादसे में दो स्टूडेंट घायल हो गए। दोनों विद्यार्थी पंजीयन कार्य के लिए कलेक्टोरेट जा रहे थे। नो एंट्री के समय हाईवा के घुसने पर लोगों में आक्रोश है। सुबह 11 बजे प्रतिबंधित समय पर हाईवा (क्रमांक सीजी 16 सीजे 8920) चालक ने विंध्यवासिनी मंदिर के सामने से गुजरते समय मोड़ के पास एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

 

हादसे में छात्र गोविंद पाल (21 वर्ष) और छात्रा मनीषा कुर्रे (19 वर्ष) दोनों घायल हो गए। दोनों स्टूडेंट बंजारी कुरूद के रहने वाले हैं। वहीं उनकी बाइक हाईवा के चक्के के नीचे जाकर फंस गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए ऑटो से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ।

ALSO READ : SUICIDE NEWS : कीटनाशक दवा पी कर युवक ने की ख़ुदकुशी, कारण अज्ञात…

 

15 दिसंबर को भी गई थी 2 लोगों की जान

15 दिसंबर को केरेगांव थाना क्षेत्र के छुही और बोरसी के बीच हादसा हुआ। यहां शाम करीब 7 बजे दो बाइक आमने-सामने टकरा गई थी। हादसे में छुही निवासी रामनाथ ध्रुव (45 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार अमरचंद (39 वर्ष) और एक अन्य बाइक चालक एस कुमार साल्हेभाट निवासी को चोट आई है। दोनों घायलों का जिला अस्पताल धमतरी में इलाज जारी है। शुक्रवार को मृतक रामनाथ ध्रुव के शव का पोस्टमॉर्टम पुलिस ने कराया।

TAGGED: # latest news, CG ACCIDENT NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, Dhamtari news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सेक्टर 6 और सेक्टर 10 में बना भव्य सर्व सुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट, फीता काट कर जनता को किए समर्पित
Next Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने ‘छत्तीसगढ़ महतारी‘ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन, जरूरतमंदों को बाटें सब्जियाँ 

Latest News

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG NEWS: शिक्षा न्याय को लेकर कांग्रेस का हमला, शिव डहरिया ने स्कूल बंद करने को बताया साजिश, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
CG NEWS: शिक्षा न्याय को लेकर कांग्रेस का हमला, शिव डहरिया ने स्कूल बंद करने को बताया साजिश, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CORONA UPDATE: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 17 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा, एक्टिव केस पहुंचा 50
CORONA UPDATE: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 17 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा, एक्टिव केस पहुंचा 50
Breaking News Grand News कोरोना अपडेट छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG NEWS: पेड़ की टहनी काटते वक्त करंट से अधेड़ की मौत, पत्नी का एकमात्र सहारा टूटा, बिजली विभाग और घर मालिक की लापरवाही पर उठ रहे सवाल 
CG NEWS: पेड़ की टहनी काटते वक्त करंट से अधेड़ की मौत, पत्नी का एकमात्र सहारा टूटा, बिजली विभाग और घर मालिक की लापरवाही पर उठ रहे सवाल 
Breaking News छत्तीसगढ़ धमतरी June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?