Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : कर्ज के बोझ तले दबे प्रधान पाठक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, बेटे की शादी के लिए लिया था लोन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

CG BREAKING : कर्ज के बोझ तले दबे प्रधान पाठक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, बेटे की शादी के लिए लिया था लोन

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/21 at 5:48 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG BREAKING : कर्ज के बोझ तले दबे प्रधान पाठक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, बेटे की शादी के लिए लिया था लोन
CG BREAKING : कर्ज के बोझ तले दबे प्रधान पाठक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, बेटे की शादी के लिए लिया था लोन
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जांजगीर-चांपा। CG BREAKING : जिले के नैला चौकी थाना क्षेत्र के खोखसा फाटक के पास 55 वर्षीय शख्स ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक सुरेश यादव बलौदा विकासखंड के नवागांव के मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisement -

ALSO READ : RAIPUR NEWS : 4 दिन पहले दलदल में मिली बच्चे की लाश का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल, सिर मुंडवाकर छिपा रहा था पहचान, बताई हत्या की यह वजह 

- Advertisement -

 

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर के कलेक्ट्रेट कॉलोनी के वार्ड नंबर- 19 के रहने वाले सुरेश यादव (55) बुधवार की सुबह 4 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घर से निकले थे। उन्होंने घर के गेट को बाहर से बंद कर दिया था। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटे, तो उनका बेटा अमित यादव अपने पिता को ढूंढने के लिए निकला। उसे पता चला कि खोखसा फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। जब उसने वहां जाकर देखा, तो उसके पिता सुरेश यादव का शव उसे दिखाई दिया।

ALSO READ : CG BREAKING : शिक्षिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

 

अमित ने तुरंत पिता के आत्महत्या की खबर परिजनों को दी। जिसके बाद मृतक की पत्नी और बेटी मौके पर पहुंची। मृतक सुरेश यादव के बेटे अमित ने बताया की उसकी शादी अगले महीने जनवरी में होने वाली थी। उसके पिता शादी के खर्च को लेकर हमेशा परेशान रहा करते थे। उन्होंने शादी के लिए बैंक से 15 लाख रुपए और घर बनाने के लिए 15 लाख रुपए का लोन लिया था। कुल 30 लाख रुपए के लोन को चुकाने की चिंता उन्हें खाए जा रही थी। घरवाले उन्हें समझाया भी करते थे कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन आखिरकार उन्होंने आत्महत्या कर ली। मृतक का बेटा अमित किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है।

ALSO READ : CG NEWS : शक बनी पत्नी का आत्महत्या की वजह, अननोन नंबर से कॉल आने पर पति करता था मारपीट, अब गिरफ्तार 

 

बता दें कि बुधवार को स्टेशन मास्टर को लोको पायलट ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति ने मिडिल लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने रेलवे कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले सुरेश यादव ने अपलाइन पर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसमें केवल उसके पैर का तल्ला ही कटा। उसके खून भरे पैर द्वारा चलने के निशान भी मौके पर हैं। इसके बाद वो मिडिल लाइन खंभा 673/8 पर जाकर पटरी पर लेट गया, जिससे उसका शरीर से धड़ से अलग हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Latest News In Raipur, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : समय पर अनुपस्थित 10 अधिकारियों पर गिरी गाज, संभागायुक्त ने जारी किया कारण बताओ नोटिस CG PROMOTION BREAKING : नए साल से पहले पुलिस के जवानों को तोहफा, 83 SI को मिलेगा प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट 
Next Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ की चाय-कॉफी की खुशबू बिखर रही चहुं ओर, इसकी खेती किसानों के लिए बन रही बेहतर आय का जरिया CG NEWS : छत्तीसगढ़ की चाय-कॉफी की खुशबू बिखर रही चहुं ओर, इसकी खेती किसानों के लिए बन रही बेहतर आय का जरिया

Latest News

UPI ट्रांजैक्शनों में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई 2025 के आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान
देश June 3, 2025
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : इन राशि वालों को धन बढ़ोतरी के मिलेंगे अवसर, खर्चों को लेकर भी रहना होगा सावधान रहें, पढ़ें आज का राशिफल
राशिफल June 3, 2025
CG NEWS: ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, डोम शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?