Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIRAL VIDEO : बीच सड़क पर फॉर्च्यूनर का दिखा अनोखा स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कर रही फॉर्च्यूनर वालो की तलाश…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALTravelदेशसामाजिक

VIRAL VIDEO : बीच सड़क पर फॉर्च्यूनर का दिखा अनोखा स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कर रही फॉर्च्यूनर वालो की तलाश…

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/25 at 1:20 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

नोएडा। VIRAL VIDEO : आप लोगों ने तो बाइक पर स्टंट करने वालों को कई बार देखा होगा और डर भी लगा होगा लेकिन नोएडा में अब चार पहिया वाहन पर स्टंट करते बनाया गया वीडियो वायरल हो रहा है। न कानून का खौफ और न जान का डर। स्टंटबाज फेमस होने के लिए अपनी और दूसरे लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं।

नोएडा में स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दो फॉर्च्यूनर कार से स्टंट करते हुए एमिटी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को देखा जा सकता है। एक युवक वीडियो बनाता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो थाना सेक्टर 126 का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर फॉर्च्यूनर कार सवारों द्वारा स्टंट किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने अभियान चलाकर 6 फॉर्च्यूनर सहित करीब 20 लग्जरी गाडिय़ों के चालान किए हैं।

- Advertisement -
Ad image

https://twitter.com/JuliSinghLive/status/1606607732177788928

- Advertisement -

13 सेकेंड की वीडियो में तेज गति में आ रही दो फॉर्च्यूनर कार के चालक खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में युवकों के स्टंट की वीडियो बना रहा एक युवक भी दिख रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि है वीडियो एमिटी यूनिवर्सिटी के पास का है।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़े- CG NEWS : कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को लगाई फटकार, काम जल्द नही हुआ पूरा तो फर्म को ब्लैंक लिस्टेड करदूँगी…

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर थाना सेक्टर 126 पुलिस ने एमिटी यूनिवर्सिटी के आसपास जाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में फॉर्च्यूनर कार के नंबर नहीं दिख रहे हैं इसके अलावा आसपास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं जिस कारण दोनों फॉर्च्यूनर कार की पहचान नहीं हो पा रही है। आसपास के दुकानदारों व अन्य लोगों के माध्यम से दोनों फॉर्च्यूनर कारों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्टंटबाजों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने एमिटी यूनिवर्सिटी के आसपास व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 6 फॉर्च्यूनर सहित करीब 20 लग्जरी कारों के चालान किए गए। इस अभियान के तहत आगे भी सड़क पर स्टंट करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा जाएगा।

TAGGED: # latest news, FORTUNER STUNT, FORTUNER STUNT Noida, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INDIA, NOIDA, VIRAL VIDEO, VIRAL VIDEO Noida
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SUISIDE NEWS : विवाहिता की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी युवक की कनपटी में लगी बुलेट, हालत गंभीर…
Next Article CRIME NEWS : CAF जवान ने प्रधान आरक्षक की गोली मारकर की हत्या, एक और आरक्षक भी किया हमला…

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?