Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : प्रभु यीशु के संदेशों में भाईचारा है, प्रेम है जिससे दुनिया में फैले हिंसा, घृणा, ईर्ष्या और दुख को पराजित किया जा सकता है : मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़देशरायपुरसामाजिक

RAIPUR NEWS : प्रभु यीशु के संदेशों में भाईचारा है, प्रेम है जिससे दुनिया में फैले हिंसा, घृणा, ईर्ष्या और दुख को पराजित किया जा सकता है : मुख्यमंत्री बघेल

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/25 at 1:47 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

. सेंट जोसफ कैथेड्रल और सेन्ट पॉल कैथेड्रल पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए मुख्यमंत्री

. मसीही समाज तथा प्रदेशवासियों को क्रिसमस की दी बधाई

- Advertisement -
Ad image

. प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की

- Advertisement -

रायपुर। RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेंट जोसफ कैथेड्रल और सेन्ट पॉल कैथेड्रल पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए, प्रदेश के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मसीही समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -

इस अवसर पर बघेल ने कहा कि आज विश्वभर में प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिन पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी घरों में केक एवं मिठाईयां बनाई जा रही हैं, आज बच्चे भी सज-धजकर यहां आए हैं यह बहुत बड़ा दिन है। प्रभु यीशु का संदेश पूरी मानवता के लिए है। उन्होंने बताया कि करुणा, प्रेम और सेवा के माध्यम से ही हम ईश्वर तक पहुंच सकते हैं, यही वह मार्ग है जिससे जीवन में व्याप्त घृणा, ईर्ष्या और क्रोध से हम जीत सकते हैं। इस संदेश में भाईचारा, प्रेम है जिससे आज दुनिया में फैले हिंसा, घृणा, ईर्ष्या और दुख को पराजित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमें प्रभु यीशु के संदेशों का अनुसरण कर मानवता की सेवा करनी चाहिए ताकि इस मानव सभ्यता को और ऊंचाई पर ले जा सकें। उन्होंने कहा कि आज इस पवित्र दिन के अवसर पर प्रभु ईसा मसीह को नमन करते हुए आप सबको बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कैथेड्रल में उपस्थित लोगों के साथ केक काटकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। चर्च में उपस्थित सभी लोगों ने प्रभु की प्रार्थना की और चर्च के गायन दल ने कैरोल गीत प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री का मसीही समाज के द्वारा पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, महापौर ऐजाज ढेबर तथा सेंट पॉल्स कैथेड्रल में बिशप द राइट रेवरेंड अजय उमेश जेम्स, पादरी अजय मार्टिन, डीकन मारकुस केजु, डीकन के. खूंटे, डीकन ए. कोरी, डीकन अब्राहम रास और डायसिस के प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल सहित मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : जालिम पति ने पत्नी को टंगिया से काट डाला, खून से लत-पत जमीन पर गिरी महिला, पढ़िए पूरी वारदात…
Next Article CG NEWS : अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर अटल विश्वविद्यालय में आयोजित, कुल उत्सव का हुआ समापन…

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?