Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : यादव समाज ने रेजांगला के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, निकाले गए भव्य कलश यात्रा…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsअंतराष्ट्रीयछत्तीसगढ़रायगढ़सामाजिक

CG NEWS : यादव समाज ने रेजांगला के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, निकाले गए भव्य कलश यात्रा…

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/15 at 3:51 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

सारंगढ़-बिलाईगढ़। CG NEWS : सेना में जल्द से जल्द अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाए। जिस दिन इस रेजिमेंट का गठन होगा, उस दिन चीन की रूह कांप जाएगी। इसकी वजह ये है कि 1962 में रिझांग ला चौकी पर 123 अहीर जवानों ने 3,000 चीनी सैनिकों को मार भगाया था। नवंबर 1962 की बात है। जब चीन से जंग खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद एक गड़रिया भटकता हुआ चुशूल से रिझांग ला पहुंच गया। उसने देखा कि वहां बर्फ के बीच सैकड़ों लाशें पड़ी थीं।

- Advertisement -
Ad image

इसके बाद वह गड़रिया भागते हुए नीचे गया और उसने सेना की एक दूसरी चौकी पर इसकी जानकारी दी। जब उस चौकी से जवान रिझांगला चौकी के पास पहुंचे तो उन्होंने वहां 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 123 जवानों की लाशें देखीं। ये सभी जवान नवंबर 1962 में मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में ‘रिझांगला’ चौकी पर तैनात थे। इनमें ज्यादातर जवान अहीर और हरियाणा से थे। 18 नवंबर को चीनी सेना के 3,000 से ज्यादा जवानों ने अचानक से इस चौकी पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से भयानक गोलीबारी हुई। चौकी पर तैनात सभी जवानों ने आखिरी गोली तक चीनी सैनिकों का सामना किया।

- Advertisement -

इस जंग में 114 भारतीय जवान शहीद हुए, जबकि 1200 चीनी सैनिक मारे गए। वहीं 9 भारतीय जवानों को चीनी सेना ने बंदी बना लिया था। हालांकि, ये सभी चीनी सेना के कब्जे से भागने में सफल रहे। जब-जब देश पर आक्रमण हुआ, तब-तब जय यादव-जय माधव के नारे की गूंज के साथ अहीर भाइयों ने अपना बलिदान दिया। अब समय आ गया है कि भारतीय फौज में अहीर रेजिमेंट की स्थापना की जाए। अहीर जवानों के शहादत को किया गया नमन।

- Advertisement -

इसके अलावा 2018 में इसी मांग को लेकर संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा ने 9 दिनों तक भूख हड़ताल की थी। अब इस समुदाय का कहना है कि 4 साल बीतने के बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं की गई है।

भारतीय सेना में रेजिमेंट एक ग्रुप होता है। कई रेजिमेंट के ग्रुपों से मिलकर भारतीय सेना बनती है। भारत में रेजिमेंट सबसे पहले अंग्रेजी हुकूमत के दौरान बनीं थी। अंग्रेज अपने शुरुआती समय में समुद्री इलाकों तक ही सीमित थे। इसीलिए उन्होंने सबसे पहले मद्रास रेजिमेंट बनाई। फिर जैसे-जैसे अंग्रेजी शासन का विस्तार होता गया, नई रेजिमेंट बनती गईं।
भारतीय सेना में ज्यादातर व्यवस्थाएं अंग्रेजों के समय से चली आ रही हैं। हमारे पास जो सेना है, उस सेना में अधिकतर व्यवस्थाएं अंग्रेजों की देन है। ब्रिटिश अपनी सेना की एक छोटी सी टुकड़ी और अफसरों के साथ भारत आए थे।

इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश सेना में भर्ती की शुरुआत की। जब उन्होंने समुद्री इलाकों से अपना विस्तार करना शुरू किया, तो सबसे पहले अंग्रेजों ने ऐसी जातियों को सेना में शामिल किया, जो जंग के मैदान में खूब बहादुरी से लड़ती थीं। 4 फरवरी से दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर संयुक्त अहीर मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग अहीर रेजिमेंट की मांग कर रहे हैं। अहीर रेजिमेंट का समर्थन करने वाले लोगों का तर्क है कि 70 सालों से अहीर समुदाय ने देश के लिए कई बलिदान दिए हैं।

खासतौर पर 1962 के रिझांगला युद्ध में 13 कुमाऊं के 120 जवान अहीर समुदाय से ही थे, जिन्होंने बहादुरी से दुश्मन का सामना किया और देश के लिए शहादत दी। अहीर रेजिमेंट की मांग करने वाले लोगों का कहना है कि अहीर रेजिमेंट बनाकर शहादत देने वाले लोगों को सही सम्मान दिया जाए।

सामाजिक कार्यकर्ता

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CG NEWS Sarangarh-Bilaigarh, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INDIA, Sarangarh-Bilaigarh, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IND vs SL: तीसरे ODI में Rohit Sharma ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, AB De Villiers को इस मामले में पछाड़ा
Next Article Suicide: Dead body of newly married woman found hanging, police engaged in investigation CG CRIME NEWS : सगाई से पहले युवती ने उठाया खौफनाक कदम

Latest News

जिला अस्पताल की व्यवस्था पर अब हर दिन रहेगी अफसरों की नजर,गरियाबंद कलेक्टर ने की साप्ताहिक निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
Grand News June 6, 2025
 CG BREAKING : 15000 की रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार
 CG BREAKING : 15 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार
Breaking News कोंडागांव छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Guinness Book: दुनिया की सबसे छोटी कार गिनीज बुक में दर्ज…आपके अनुसार दुनिया की सबसे छोटी कार कौन सी है?
Business Exclusive Featured Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO अंतराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी रोचक खबरें June 6, 2025
2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
Racing June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?