Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: World Oldest Person : दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला, 118 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, 108 साल तक किया काम, गिनीज बुक में दर्ज हुआ था नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

World Oldest Person : दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला, 118 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, 108 साल तक किया काम, गिनीज बुक में दर्ज हुआ था नाम

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/18 at 9:47 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
World Oldest Person : दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 118 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, 108 साल तक किया काम, गिनीज बुक में दर्ज हुआ था नाम
World Oldest Person : दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 118 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, 108 साल तक किया काम, गिनीज बुक में दर्ज हुआ था नाम
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। World Oldest Person : दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का मंगलवार रात 118 साल की उम्र में निधन हो गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक फ्रांस की नन सिस्टर आंद्रे दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र वाली महिला थीं। उनका जन्म 11 फरवरी 1904 को हुआ था। 25 दिनों बाद वे 119 साल की हो जातीं।

 

फरवरी 2022 में जब वे 118 साल की हुई थीं तो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने अपने हाथों से उनके लिए बर्थडे नोट लिखकर भेजा था। सिस्टर आंद्रे ने अपनी लाइफ में फ्रांस के 18 राष्ट्रपति देखे। वहीं इस दौरान कैथोलिक चर्च में 10 पोप बदल गए।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

ज्यादातर उम्र धर्म और सेवा में बिताई

- Advertisement -

सिस्टर आंद्रे ने अपनी ज्यादातर उम्र धार्मिक कार्यों और समाज की सेवा करने में बिताई। कैथोलिक नन बनने से पहले उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बेसहारा बच्चों की देखभाल की। उसके बाद 28 सालों तक अस्पताल में बुजुर्गों और अनाथ बच्चों को सहारा दिया। वे दुनिया की सबसे लंबे समय तक जीने वाली नन भी हैं।

 

सिस्टर आंद्रे के लिए आजादी थी मृत्यु

सिस्टर आंद्रे के प्रवक्ता डेविड तवेल्ला ने कहा- ये बड़ी दुख की बात है, लेकिन सिस्टर चाहती थीं कि ऐसा हो जाए। वे अपने प्यारे स्वर्गीय भाई से मिलना चाहती थीं। उनके लिए मृत्यु आजादी थी। सिस्टर आंद्रे टूलॉन शहर में रहती थीं। वहां के मेयर हुबर्ट फॉल्को ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

पिछले साल ही गिनीज बुक में दर्ज हुआ था नाम

सिस्टर आंद्रे पिछले साल ही दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला बनी थीं। इससे पहले यह रिकॉर्ड जापान की काने तनाका के पास था। पिछले साल अप्रैल में काने तनाका की मृत्यु होने के बाद यह रिकॉर्ड सिस्टर आंद्रे के नाम हो गया था।

 

दुनिया में सबसे ज्यादा वक्त तक जीवित रहने का रिकॉर्ड भी फ्रांस की महिला के नाम पर ही है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक फ्रांस की जीन लुईस कैलमेंट 122 साल, 164 दिन तक जिंदा रही थीं। उनका जन्म 1875 में हुआ था।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, Interesting News, international news, World Oldest Person
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्यार और धोखा : सुकेश ने मेरे इमोशन से खेला, मेरी जिंदगी तबाह हुई…अभिनेत्री जैकलीन का छलका दर्द, आप भी भरोसे में… ना हो जाए धोखे का शिकार
Next Article Hit-And-Run Case: राजधानी में दर्दनाक सड़क हादसा, IIT के दो छात्रों को कार ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Latest News

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG NEWS: शिक्षा न्याय को लेकर कांग्रेस का हमला, शिव डहरिया ने स्कूल बंद करने को बताया साजिश, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
CG NEWS: शिक्षा न्याय को लेकर कांग्रेस का हमला, शिव डहरिया ने स्कूल बंद करने को बताया साजिश, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CORONA UPDATE: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 17 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा, एक्टिव केस पहुंचा 50
CORONA UPDATE: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 17 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा, एक्टिव केस पहुंचा 50
Breaking News Grand News कोरोना अपडेट छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG NEWS: पेड़ की टहनी काटते वक्त करंट से अधेड़ की मौत, पत्नी का एकमात्र सहारा टूटा, बिजली विभाग और घर मालिक की लापरवाही पर उठ रहे सवाल 
CG NEWS: पेड़ की टहनी काटते वक्त करंट से अधेड़ की मौत, पत्नी का एकमात्र सहारा टूटा, बिजली विभाग और घर मालिक की लापरवाही पर उठ रहे सवाल 
Breaking News छत्तीसगढ़ धमतरी June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?