Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Dhanwan Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी से प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा “धानवान छत्तीसगढ़”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़देश

Dhanwan Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी से प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा “धानवान छत्तीसगढ़”

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/02 at 5:02 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Dhanwan Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी से प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा "धानवान छत्तीसगढ़"
Dhanwan Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी से प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा "धानवान छत्तीसगढ़"
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। Dhanwan Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी के बाद जनता में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। इसका असर सोशल मीडिया पर भी देखने मिल रहा है। ट्विटर पर भारत भर में धानवान छत्तीसगढ़ ट्रेंड हो रहा है। इतना ही नहीं देश भर से लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बधाई दे रहे हैं। यह सिलसिला लगातार कुछ घंटों से जारी है। बता दें कि प्रदेश में 1 नवंबर से 31 जनवरी तक चलाया जा रहा धान खरीदी महाभियान मंगलवार को पूरा हो चुका है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इन तीन महीनों में किसानों से 1 करोड़ 7 लाख 51 हजार 858. 22 टन धान खरीदा गया। राज्य बनने के बाद से अब तक की यह रिकार्ड धान खरीदी है। शासन का दावा है कि कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स ने 90 लाख टन धान भी उठा लिया है।

 

ट्वीटर पर कर रहा ट्रेन

 

राज्य सरकार ने इस वर्ष 110 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा था। अधिकारियों की मानें तो किसानों के हित में हुए फैसलों के कारण उनकी संख्या बढ़ रही है, इसलिए खेती का रकबा भी बढ़कर 32 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। इस साल राज्य में 24.98 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.32 लाख नए किसान शामिल हैं। किसानों को धान विक्रय में सहूलियत हो इस लिहाज से इस वर्ष राज्य में 135 नए खरीदी केन्द्र शुरू किए गए। इससे राज्य में धान खरीदी के लिए 2617 केन्द्र हो गए। सामान्य धान 2040 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा।

 

छत्तीसगढ़ बना 'धानवान'
धनवान बने हमारे किसान #धानवान_छत्तीसगढ़ pic.twitter.com/vS9G2DbSQW

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 2, 2023

पंजाब के बाद दूसरा राज्य 

छत्तीसगढ़ देश में पंजाब के बाद दूसरा राज्य है, जहां सर्वाधिक मात्रा में धान खरीदा गया है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या के मान से यदि देखा जाए, तो छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल स्थान पर है। राज्य में 23 लाख 41 हजार 935 किसानों ने अपना धान समर्थन मूल्य पर बेचा है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या के मान से यह आकड़ा इतना ज्यादा है कि देश के अन्य राज्य इसके आसपास भी नहीं है। बीते चार सालों में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वालों किसानों की संख्या और धान खरीदी की मात्रा में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ सेंट्रल पूल में धान के योगदानकर्ता राज्य के रूप में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

 

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने बनाया नया रिकॉर्ड 📢

🔸 राज्य में अब तक 107 लाख मीट्रिक टन की धान खरीदी हुई।

🔸 किसानों को 22 हजार करोड़ रुपए का भुगतान हुआ।

🔸 23.4 लाख किसानों को फायदा पहुंचा।

कांग्रेस हमेशा से किसानों के साथ रही है और रहेगी।#धानवान_छत्तीसगढ़ pic.twitter.com/InOAwot5pm

— Congress (@INCIndia) February 2, 2023

TAGGED: "Dhanwan Chhattisgarh" trending on Twitter, # latest news, Buy paddy, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, Dhanwan Chhattisgarh, GRAND NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chief Minister Dai-Didi Clinic: More than 1.42 lakh women have been given free treatment so far under the Chief Minister Dai-Didi Clinic Scheme Chief Minister Dai-Didi Clinic : मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक योजना से अबतक 1.42 लाख से ज्यादा महिलाओं का हुआ निःशुल्क इलाज
Next Article TMK)C के तारक को नहीं मिला पेमेंट, करीब एक साल का पेमेंट नहीं दिया है

Latest News

GRAND NEWS : मोदी ने जो गारंटी दी, वह निभाई: सीएम साय, मड़ेली में समाधान शिविर, बोले – सभी मांगें होंगी पूरी, छुरा में 132 केवी सब स्टेशन और सड़क चौड़ीकरण की सौगात
Grand News May 9, 2025
CG NEWS:विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के तहत निस्तो नाबूत कर सिंदूर का लिया बदला, पाकिस्तान की खुल गई पोल
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS:रायगढ़ में आवारा कुत्तों का आतंक, राजीव नगर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 9, 2025
CG NEWS:नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर आठ तक के लिए समाधान शिविर का आयोजन,शिविर में कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?