Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : किसान नेता अनिल दुबे को रिहा करने ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़महासमुंदसामाजिक

CG NEWS : किसान नेता अनिल दुबे को रिहा करने ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/08 at 10:51 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

महासमुंद। CG NEWS : छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अनिल दुबे की रिहाई की मांग को लेकर तुमगांव क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर किसान नेता को निःशर्त रिहाई की मांग की। किसानों ने शासन प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूंजी पतियों के साथ साजिश कर आंदोलन को दबाने की नाकाम कोशिश कर रही है। घंटों आंदोलन के बाद आश्वासन के बाद मामला हुआ शांत।

- Advertisement -
Ad image


कलेक्टर कार्यालय से 12 किलोमीटर दूर खैरझिटी में करणी कृपा पावर प्लांट खोलने की तैयारी चल रही है। जिसके खिलाफ 348 दिन से क्षेत्र के ग्रामीण पावर प्लांट के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में रोज हजारों किसान नेशनल हाईवे 53 पर आंदोलनरत हैं। 5 फरवरी को जिला प्रशासन ने आंदोलनकारियों के आंदोलनरत जगह को अतिक्रमण बताते हुए नेस्तनाबूद कर दिया। इसी जगह पर आंदोलनरत किसानों ने एक मंदिर का निर्माण भी किया था, जिसे भी जिला प्रशासन के इशारे पर थोड़े जाने का किसान आरोप लगा रहे हैं। 5 फरवरी को इस अतिक्रमण को हटाने के बाद छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अनिल दुबे पहुंचे थे। जिसे पुलिस प्रशासन ने धोखे से बुलाकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भादवि की धारा अनिल दुबे पर 107, 116 और 151 की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है। 3 दिन बीत जाने के बाद भी अनिल दुबे को एसडीएम, तहसील कार्यालय से जमानत नहीं मिल सकी है। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आक्रोश के चलते आज कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन स्थानीय विधायक और सांसद मिलकर साजिश करते हुए ग्रामीणों की लगानी जमीन पर गैर कानूनी तरीके से करणी कृपा पावर प्लांट लगाया जा रहा है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CG NEWS MAHASMUND, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RBI Hikes Repo Rate: आम आदमी को लगा झटका! RBI ने रेपो रेट 0.25% बढ़ाया, अब कार और होम लोन फिर होंगे महंगे
Next Article Vastu Tips : पान पत्ते के ये उपाय, नौकरी बिजनस में चल रही परेशानियों में आजमाएं, हर परेशानी होगी दूर!

Latest News

 BREAKING NEWS : सीएम के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह पानी ! मचा हड़कंप, पेट्रोल पंप सील
Breaking News मध्य प्रदेश June 27, 2025
Sugamya Bharat App : सुगम्य भारत ऐप हुआ और अधिक स्मार्ट, दिव्यांगजनों व बुज़ुर्गों को मिलेगी रियल-टाइम जानकारी
देश June 27, 2025
CG NEWS: आंगनबाड़ी की खस्ता हालातों से अनभिज्ञ है महिला बाल विकास की मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
CG NEWS: सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?