Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पूर्व सांसद के बेटा-बहू गिरफ्तार, राशन दुकान के सामान में हेराफेरी करने का लगा आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कांकेरक्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS : पूर्व सांसद के बेटा-बहू गिरफ्तार, राशन दुकान के सामान में हेराफेरी करने का लगा आरोप

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/08 at 5:36 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : पूर्व सांसद का बेटा-बहू गिरफ्तार, राशन दुकान के सामान में हेराफेरी करने का लगा आरोप
CG NEWS : पूर्व सांसद का बेटा-बहू गिरफ्तार, राशन दुकान के सामान में हेराफेरी करने का लगा आरोप
SHARE

 

कांकेर। CG NEWS : जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन की हेराफेरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व बीजेपी सांसद के बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके भाजपा के दिवंगत नेता अघ्घन सिंह ठाकुर की सरपंच बहू और बेटे को राशन दुकान के सामान में हेराफेरी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 2017 का है। 5 साल के बाद मामले में कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

कांकेर जिला मुख्यालय से सटे लारगांव मरकाटोला की सरपंच अन्नपूर्णा ठाकुर ने 2017 में सरपंच रहते हुए पीडीएस के 153 क्विंटल चावल, 57 क्विंटल गेंहू, 5 क्विंटल शक्कर, 9 क्विंटल नमक, 9 क्विंटल चना की हेराफेरी कर ग्रामीणों के हक के राशन को बेच दिया था, जिसकी कीमत 7 लाख 21 हजार रुपए थी। जब राशन नहीं मिलने की शिकायत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की, तब खाद्य विभाग की टीम ने मामले की जांच की।

- Advertisement -

 

जांच में सरपंच अन्नपूर्णा ठाकुर उसके पति अल्पेश ठाकुर पर राशन की हेराफेरी करने का आरोप सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ कांकेर कोतवाली में FIR दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कांकेर पुलिस ने की है। फिलहाल दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

वर्तमान में भी सरपंच हैं अन्नपूर्णा ठाकुर

2017 में पीडीएस घोटाला करने वाली अन्नपूर्णा ठाकुर वर्तमान में भी लारगांव मरकाटोला की सरपंच हैं। पूर्व मंत्री की बहू लगातार दो बार गांव की सरपंच चुनी जा चुकी हैं, जिन ग्रामीणों ने उन्हें सरपंच चुना, उनके ही राशन पर डाका डालने के आरोप में अब सरपंच और उनके पति को जेल की हवा खानी पड़ेगी।

 

खाद्य विभाग की जांच के आधार पर कार्रवाई

सिटी कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि खाद्य विभाग ने जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अपराध दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Raipur Crime News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME: Police arrested 2 accused with gold and silver worth 40 lakhs CG CRIME : पुलिस ने 40 लाख के सोने-चांदी के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Next Article CG NEWS : महिला स्व सहायता समूह ने 1 करोड़ रूपए तक पहुंचाया वर्मी खाद विक्रय का टर्नओवर

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?