Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Womens IPL 2023 : छत्तीसगढ़ की बेटियां IPL में दिखाएगी अपना जलवा, लगाएंगी चौके-छक्कों की झड़ी, दो सगी बहनें सहित तीन शार्ट लिस्टेड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Womens IPL 2023 : छत्तीसगढ़ की बेटियां IPL में दिखाएगी अपना जलवा, लगाएंगी चौके-छक्कों की झड़ी, दो सगी बहनें सहित तीन शार्ट लिस्टेड

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/09 at 3:36 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। Womens IPL 2023 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला IPL के पहले चरण की शार्ट लिस्ट जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ की तीन महिला खिलाडि़यों को शार्ट लिस्ट किया गया है। सभी की बेस प्राइज 10-10 लाख रुपये रखी गई है। ये तीनों अनकैप्ड प्लेयर्स हैं। अब इनका चयन आइपीएल की पांच टीमों के मालिकों द्वारा आक्शन में खरीदा जाएगा। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रशंसकों को भारत में महिला टी20 फ्रेंचाइजी लीग मिल गई है और टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। टीम नीलामी के बाद खिलाड़ियों की नीलामी का समय आ गया है। महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में खिलाड़ीयों का ऑक्शन एक मेगा ऑक्शन होगा। नीलामी में 13 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कुल 409 क्रिकेटरों की बोली लगेगी। बीसीसीआई ने नीलामी के लिए पंजीकृत कुल 1525 खिलाड़ियों की छंटनी के बाद 409 खिलाड़ी कर दी गई है। जिसकी बोली लगेगी। नीलामी में खिलाड़ियों के लिए शुरुआती कीमत या बेस प्राइस 10 लाख, 20 लाख, 40 लाख और 50 लाख रुपये तय की गई है।

इसमे छत्तीसगढ़ के 30 खिलाड़ी नामिनेशन में शामिल हुए, जिसमें से तीन खिलाड़ियों के नाम को शार्ट लिस्ट सूची में रखा गया है। खास बात यह है कि ये तीनों ही खिलाड़ी बिलासपुर से हैं। इनमें दो सगी बहने शिवि पांडेय और यशी पांडेय के साथ ही सबसे कम उम्र 17 साल की खिलाड़ी ऐश्वर्या सिंह, को शामिल किया गया है जो 12वीं क्लास में पढ़ती हैं। ऐश्वर्या प्रीमियर लीग ही नहीं बल्कि, नेशनल टीम में भी शामिल होने का माद्दा रखती हैं, यही वजह है कि उसका नाम इंडियन टीम की सिलेक्शन लिस्ट में भी आ गया था। लेकिन, सिलेक्शन नहीं हो पाया। फिर भी ऐश्वर्या हार नहीं मानी हैं, वह आगे भी इंडियन वुमन टीम में शामिल होकर अब वर्ल्ड कप खेलना चाहती हैं।

- Advertisement -
Ad image

यह भी पढ़े-CCL 2023 : रायपुर में लगेगा सितारों का जमावड़ा, सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में लगभग 150 फिल्मी कलाकार लेंगे भाग, मुख्यमंत्री बघेल होंगे मुख्य अतिथि

- Advertisement -

बीसीसीआई ने बताया कि महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन संस्करण 4 से 26 मार्च 2023 तक मुंबई में खेला जाना तय हुआ है। इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

- Advertisement -

409 खिलाड़ियों में से 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं जिनमें से 8 सहयोगी देशों के खिलाड़ी हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 202, अनकैप्ड खिलाड़ी 199 और 8 सहयोगी देशों से हैं। पांच टीमों के पास अधिकतम 90 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

एलिस पेरी, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी डिवाइन और डिआंड्रा डॉटिन जैसे कुछ नामों के साथ 13 विदेशी खिलाड़ियों ने भी 50 लाख रुपये के। आरक्षित मूल्य के तहत खुद को स्लॉट किया है। ऑक्शन लिस्ट में 30 खिलाड़ी हैं जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और अंडर-19 टी-20 विश्व कप विजेता कप्तान शैफाली वर्मा उन कुछ भारतीयों में शामिल हैं, जिन्होंने WPL के पहले संस्करण की खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 50 लाख रुपये के उच्चतम ब्रैकेट में अपना पंजीकरण कराया है। प्रीमियर लीग में 24 खिलाड़ियों ने उच्चतम ब्रैकेट में पंजीकृत किया है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, women's ipl 2023, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article LPG Cylinder : खुशखबरी फ्री में मिल रहा LPG सिलेंडर, जानें कैसे उठाए लाभ
Next Article CG NEWS : अंतरिक्ष पहुंची छत्तीसगढ़ की बेटियां, पुरे विश्व में प्रदेश का नाम किया रोशन

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?