Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : बीजेपी नेताओं की हत्याओं पर सीएम बघेल का रिएक्शन, कहा – भाजपा चाहे तो NIA से जांच करा ले, हमें कोई ऐतराज नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG BIG NEWS : बीजेपी नेताओं की हत्याओं पर सीएम बघेल का रिएक्शन, कहा – भाजपा चाहे तो NIA से जांच करा ले, हमें कोई ऐतराज नहीं

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/12 at 6:26 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG BIG NEWS : बीजेपी नेताओं की हत्याओं पर सीएम बघेल ने दिया रिएक्शन, कहा - भाजपा चाहे तो NIA से जांच करा ले, हमें कोई ऐतराज नहीं
CG BIG NEWS : बीजेपी नेताओं की हत्याओं पर सीएम बघेल ने दिया रिएक्शन, कहा - भाजपा चाहे तो NIA से जांच करा ले, हमें कोई ऐतराज नहीं
SHARE

 

रायपुर। CG BIG NEWS : बस्तर में भाजपा नेताओं की हो रही हत्याओं को लेकर माहौल गर्म है। बीते दिनों नक्सलियों ने कई नेताओं की घर में घुसकर हत्या की है। भाजपा इसमें साजिश का आरोप लगा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी इसे तूल दिया है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, भाजपा चाहे तो इन हत्याओं की जांच NIA – केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण से करा ले, उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।

- Advertisement -
Ad image

ALSO READ : CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में एक और भाजपा नेता की हत्या, नक्सलियों ने अपहरण कर रेत दिया गला, मचा हड़कंप 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

भेंट-मुलाकात से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपैड पर पत्रकारों से बात की। भाजपा के आरोपों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, नक्सली घटना से तो इन्कार नहीं कर रहे हैं ना। भीमा मंडावी जी की हत्या हुई उसमें हमारी पुलिस जांच कर रही थी। इन्होंने एनआईए भेजा। एनआईए की रिपोर्ट में क्या आया, यह किसी को पता है। अब इस घटना को चाहे तो एनआईए ले सकती है। वह तो बिना राज्य सरकार की सहमति के भी लेती है। उनसे करा लें जांच हमको कोई ऐतराज नहीं है। सेंट्रल एजेंसी से जांच करा लें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि नक्सली कमजोर हो गए हैं। इसकी वजह से इस तरह की हत्याएं कर रहे हैं।

ALSO READ : CG BIG BREAKING : जेपी नड्डा के दौरे से पहले एक और भाजपा नेता की हत्या, नक्सलियों ने सिर में गोली मारकर दिया वारदात को अंजाम

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, नक्सलियों ने अपनी रणनीति बदली है। वे पहले हमला करते थे। अब घर जाकर हत्या कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि उनकी ताकत कम हुई है। वे कमजोर हुए हैं और सिमट भी गए हैं। आप रिकॉर्ड निकालकर देखेंगे तो हमने लगभग 600 गांव नक्सलियों से खाली कराया है। यह हमारे वीर बहादुर जवानों की ताकत है। वहां 300 स्कूल फिर से प्रारंभ किए हैं जो भाजपा शासनकाल में बंद हो गए थे। आंकड़े आप देखेंगे तो पाएंगे कि पिछले साल सबसे कम नागरिक हताहत हुए हैं। सबसे कम हथियार लूटने की खबर है। सबसे कम हमारे जवानों के हताहत होने की खबर है। इस तरह देखें तो नक्सलवाद काफी पीछे हटा है और यह हमारे विश्वास, विकास और सुरक्षा की नीति से संभव हुआ है।

ALSO READ : CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में एक और भाजपा नेता की हत्या, नक्सलियों ने अपहरण कर रेत दिया गला, मचा हड़कंप

 

मोदी-योगी पर शंकराचार्य के बयान को सही बताया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंदुत्व को लेकर मोदी-योगी पर शंकराचार्य के बयान को सही बताया है। उन्होंने कहा, ये धर्म के नाम पर वोट भर ले सकते हैं। उनके हित में कोई काम नहीं कर सकते। हिंदू और हिंदुत्व के नाम पर वोट लेने का काम किया। सरकार में आये, एक बार नहीं दो बार आये, लेकिन हिंदुओ को मिला क्या? महंगाई, बेरोजगारी, नफरत, हिंसा! इसके अलावा मिला क्या इस देश को? ये कभी गाय माता की जय बोलते हैं, गाय माता के नाम पर वोट भी ले लेते हैं, लेकिन सेवा के नाम पर जीरो। गौ माता की सेवा तो यहां कांग्रेस की सरकार कर रही है। निरंतर यह काेशिश कर रहे हैं कि इसको और बेहतर कैसे कर सकते हैं।

 

ALSO READ : CG BIG BREAKING : जेपी नड्डा के दौरे से पहले एक और भाजपा नेता की हत्या, नक्सलियों ने सिर में गोली मारकर दिया वारदात को अंजाम

TAGGED: # latest news, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, CM BHUPESH BAGHEL, CRIME NEWS, Latest News In CG, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Farhan Akhtar Daughter Birthday : एक्टर ने बेटी के जन्मदिवस पर शेयर की अनसीन फोटोज
Next Article INDW Vs PAKW T20: Team India set a target of 150 with Misbah's half-century INDW Vs PAKW T20 : टॉस जीतकर पकिस्तान ने चुनी बैटिंग, टीम इंडिया करेगी पहले गेंदबाज़ी, ये है प्लेइंग इलेवन

Latest News

CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से रायगढ़ जिले में शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा-कलेक्टर
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: पटवारी का खुलेआम पैसे लेते हुए वीडियो वायरल, एसडीएम ने की तत्काल कार्रवाई
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: 5 करोड़ 70 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत, एमआईसी की बैठक में लिया गया निर्णय
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?