Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : 16 साल की लड़की को भगाकर किया दुष्कर्म, अब आरोपी गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG CRIME NEWS : 16 साल की लड़की को भगाकर किया दुष्कर्म, अब आरोपी गिरफ्तार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/15 at 7:55 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : 16 साल की लड़की को भगाकर किया दुष्कर्म, अब आरोपी गिरफ्तार 
CG CRIME NEWS : 16 साल की लड़की को भगाकर किया दुष्कर्म, अब आरोपी गिरफ्तार 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

बिलासपुर। CG CRIME NEWS : जिले में 16 साल की लड़की को भगाकर ले जाने और उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने पहले लड़की से दोस्ती की और उसे प्यार में फंसाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी करने का वादा कर उसे गुजरात के सूरत ले गया। वहां भी आरोपी युवक ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने वेलेंटाइन डे पर दबिश देकर आरोपी युवक को दबोच लिया। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

ALSO READ : Complaint against Akshay Kumar in Cg : सुपरस्टार अक्षय कुमार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में शिकायत दर्ज, लगा यह आरोप 

- Advertisement -

 

सीपत क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की लड़की नवमीं क्लास में पढ़ती थी। कोरोना काल में उसने पढ़ाई छोड़ दी और घर में रहने लगी थी। इसी दौरान स्कूल जाते समय करीब दो साल पहले ग्राम बनियाडीह निवासी शेखर कुमार यादव (19) से उसकी जान पहचान हुई। युवक ने उससे दोस्ती की और फिर उससे प्यार का इजहार किया। नाबालिग लड़की भी उसके प्यार के चक्कर में पड़ गई।

ALSO READ : CG ACCIDENT : दो तेज रफ़्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, 2 की दर्दनाक मौत, चार घायल….

 

लड़की के गायब होने पर परिजनों ने दर्ज कराया केस

इस दौरान दोनों आपस में बातचीत करते थे और मिलते जुलते भी रहे। तभी बीते 20 जनवरी को लड़की अपने परिजन को बताए बिना घर से गायब हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की। कहीं पता नहीं चलने पर उन्होंने 26 जनवरी को सीपत थाने में शिकायत की। पुलिस ने अपहरण की आशंका से केस दर्ज कर जांच शुरू की, तब पता चला कि लड़की को उसका प्रेमी युवक भगाकर ले गया है। इसके बाद से पुलिस आरोपी युवक की जानकारी जुटा रही थी।

ALSO READ : CG NEWS : कोर्ट में केस करने से नाराज पति ने धारदार हथियार से किया पत्नी पर हमला, कटकर नीचे गिरा पंजा 

 

शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, गुजरात में पकड़ाया युवक

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी युवक का मोबाइल नंबर मिला, जिसे साइबर सेल के माध्यम से लोकेशन ट्रेस कराया, तब पता चला कि युवक गुजरात के सूरत चला गया है। इस पर टीआई हरीश तांडेकर ने पुलिस अफसरों से मार्गदर्शन लेकर लड़की की तलाश के पुलिस की टीम को सूरत भेजा। पुलिस ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर दबोच लिया। उसके साथ नाबालिग लड़की भी मिल गई। पूछताछ में लड़की ने अपने बयान में बताया कि बनियाडीह निवासी शेखर यादव ने उसे शादी करने का वादा कर भगाकर लाया था और उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अपहरण के साथ ही रेप और पाक्सो एक्ट का भी केस दर्ज किया गया है।

TAGGED: # latest news, BILASPUR CRIME NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, raipur breaking news, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IND vs AUS 2ND TEST: Shubman or Rahul in the second test, who is the best; Who will get a chance in playing XI IND vs AUS 2ND TEST : टेस्ट में Shubman या फिर Rahul कौन है बेस्ट; जानें प्लेइंग इलेवन में किसे मिलेगा मौक
Next Article CG News : पारंपरिक आस्था एवं उल्लास के साथ शुरू हुआ माता मावली मेला, ढाई परिक्रमा की रस्म की गई पूरी

Latest News

Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
RAIPUR CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
RAIPUR CORONA BREAKING : फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?