Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में आईटी,इलेक्ट्रानिक्स, बायोे फ्यूल, टेक्सटाईल, फार्मा, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं : मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

छत्तीसगढ़ में आईटी,इलेक्ट्रानिक्स, बायोे फ्यूल, टेक्सटाईल, फार्मा, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं : मुख्यमंत्री बघेल

GrandNews
Last updated: 2020/02/19 at 10:19 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमेरिका प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क में कांसुलेट जनरल ऑफ इंडिया में यूएस इण्डिया स्ट्रेटिजिक पार्टनरशिप फोरम के साथ एक बिजनेस मीटिंग में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में आईटी, इलेक्ट्रानिक्स, बायोे फ्यूल, टेक्सटाईल, फार्मा, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं मौजूद है। उन्होंने राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कांसुलेट जनरल संदीप चक्रबर्ती ने मीटिंग की औपचारिक शुरूआत की।
      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ और राज्य सरकार के नवाचारों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए इन सेक्टरों में निवेश हेतु उपस्थित निवेशकों को आमंत्रित किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़, उड़ीसा और झारखंड तीन ऐसे राज्य हैं जहां लोहा, कोयला और बाक्साइट है। हमारे छत्तीसगढ़ में हीरा भी है लेकिन उसकी खुदाई अभी शुरू नहीं हुई है।
      बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज संसाधन पर्याप्त मात्रा में है। हमारे यहां कोर सेक्टर में बहुत से उद्योग हैं। यहां पहले साढे 4 हजार मेगावाट विद्युत का उत्पादन होता था जो बढ़कर 22 हजार मेगावाट हो चुका है। यहां से गोवा, तेलंगाना, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट सहित अनेक राज्यों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। उन्होंनेे कहा कि हमारे यहां सीमेंट प्लांट बहुत हैं। कोरबा जहां कोल ब्लाक भी है। यह जिला अकेले दस हजार मेगावाट विद्युत का उत्पादन करता है। यहां एल्युमिनियम प्लांट भी है। बघेल ने राज्य की भौगोलिक, प्राकृतिक संसाधनों, सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक विशेषताओं की विस्तार से जानकारी देते हुए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
    इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य पर बनी फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री के सचिव गौरव द्विवेदी द्वारा निवेश के दृटिकोण से एक प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस अवसर पर मख्यमंत्री से साथ गए मुख्य सचिव आर पी मंडल, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, एम डी सीएसआईडीसी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article तीन निजी अस्पतालों ने सरेंडर किए साढ़े सात करोड़…… कर चोरी के मामले में आयकर की टीम ने दी थी दबिश
Next Article राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के तहत चौड़ीकरण एवं उन्नयन के 651 किलोमीटर कार्य पूर्ण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : ईमानदारी और सेवा के प्रतीक सहायक उपनिरीक्षक नंदकुमार नेताम को गरियाबंद पुलिस परिवार ने दी ससम्मान विदाई, भावुक हुआ समारोह
Grand News May 31, 2025
CG NEWS : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भारतीय खाद्य निगम के चेयरमैन बनाए जाने पर राइस मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने दी बधाई
Grand News छत्तीसगढ़ May 31, 2025
CG NEWS: सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ धमतरी May 31, 2025
CG NEWS: थाना प्रभारी पर 25 हजार रिश्वत मांगने का आरोप, पीड़िता के पति और बहन को ढूंढने के लिए मांगे थे पैसे
Grand News अंबिकापुर छत्तीसगढ़ सरगुजा May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?