Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ACCIDENT NEWS : मेला देखकर वापस लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत, 30 घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादुर्घटना

CG ACCIDENT NEWS : मेला देखकर वापस लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत, 30 घायल

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/19 at 4:34 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG ACCIDENT NEWS : मेला देखकर वापस लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत, 30 घायल
CG ACCIDENT NEWS : मेला देखकर वापस लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत, 30 घायल
SHARE

 

Contents
30 से ज्यादा लोग थे सवार परिजनों को दी गई सुचना 

 

- Advertisement -
Ad image

जांजगीर-चांपा। CG ACCIDENT NEWS :  जिले के संकर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 80 साल की बुजुर्ग महिला ने बिलासपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा। करीब 30 ग्रामीण घायल हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है। सभी महाशिवरात्रि का मेला देखकर वापस लौट रहे थे। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

ALSO READ  : CG ACCIDENT NEWS : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और बेटी की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत गंभीर 

 

30 से ज्यादा लोग थे सवार 

अकलतरा थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि संकर गांव के रहने वाले 30 से ज्यादा लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर परसही नाला गांव में आयोजित महाशिवरात्रि के मेले में गए हुए थे। वहां से शनिवार देर शाम ये सभी वापस लौट रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार ट्रैक्टर गांव से थोड़ी दूर पहले ही अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे से 5 फीट नीचे जाकर पलटा, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में दुर्गेश सिंह ठाकुर (19 वर्ष) और युगल किशोर पटेल (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

ALSO READ : RAIPUR CRIME NEWS : 12 साल की बच्ची को घर में अकेला पाकर नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म का प्रयास, असफल होने पर कर दी हत्या, अब गिरफ्तार 

 

बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत

वहीं 30 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से महिला-पुरुष समेत 8 लोगों से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अकलतरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि बिलासपुर में इलाज के दौरान 80 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बाकी गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है।

परिजनों को दी गई सुचना 

कुछ लोगों का इलाज अकलतरा सीएचसी में भी हो रहा है। जिन्हें मामूली चोट लगी थी, उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है। सभी लोग गांव के संकर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के शव को रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 

पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक युगल किशोर पटेल जो काफी तेज रफ्तार में टैक्टर चला रहा था, वो गांव के मोड़ पर उसे नियंत्रित नहीं कर सका। इससे ट्रैक्टर इंजन और ट्रॉली सहित सड़क किनारे 5 फीट नीचे जा गिरी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। इन्हीं में से किसी ने पुलिस को सूचना दी थी।

 

 

TAGGED: # latest news, CG ACCIDENT, CG ACCIDENT NEWS, CG ACCIDENT NEWS IN HINDI, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IND vs AUS Test Series: Team India became number-1 in Tests as well, snatched the kingdom by defeating 3 Australia IND vs AUS Test Series : टेस्ट में भी नंबर-1 बनीं टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को हराकर छीनी बादशाहत
Next Article Cylinder burst: Weeds in the wedding house: Two women died due to cylinder explosion, there was a stir..... Cylinder burst : शादी घर में छाया मातम : सिलेंडर फटने से दो महिलाओं की मौत, एक युवक बुरी तरह झुलसा

Latest News

Upcoming Reality Shows: अगस्त में धमाल मचाएंगे ये 4 रियलिटी शोज! Bigg Boss 19 से लेकर KBC 17 तक, टीवी पर लौटेगा तगड़ा तड़का
bollywood Grand News मनोरंजन July 25, 2025
CG NEWS: जांजगीर-चांपा में मूसलाधार बारिश का कहर: कंजीनाला उफना, खेत-घर सब डूबे, प्रशासन नदारद!
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 25, 2025
President’s rule : मणिपुर में 6 महीने के लिए बढ़ाया गया राष्ट्रपति शासन, प्रस्ताव को मिली मंजूरी
Grand News देश July 25, 2025
PM Modi: PM मोदी के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज, इस मामले में इंदिरा गांधी को पछाड़ा, पहले नंबर पर अब भी नेहरू बरकरार
Grand News दिल्ली देश July 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?