Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : लोकप्रिय अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट का निधन, 41 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेशमनोरंजन

BREAKING NEWS : लोकप्रिय अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट का निधन, 41 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/22 at 5:31 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
होस्ट सुबी सुरेश
होस्ट सुबी सुरेश
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BREAKING NEWS : साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट सुबी सुरेश का बुधवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेत्री के निधन की पुष्टि उनके परिवार द्वारा की गई है। कथित तौर पर सुबी कुछ समय से लीवर संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। सुबी ने 41 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ALSO READ : Bela Bose Demise : ‘जय संतोषी मां’ फेम एक्ट्रेस का 79 की आयु में निधन, 200 से अधिक फिल्मों में किया था काम

सुबी सुरेश अपनी चुलबुली भूमिकाओं और डायलॉग डिलीवरी के लिए लोगों के बीच प्रसिद्ध थीं। अभिनेत्री ने छोटे से लेकर  बड़े पर्दे तक अपनी प्रतिभा के दम पर लोगों की प्रशंसा प्राप्त की। सुबी के फैंस लाखों की संख्या में हैं, जो इस समय अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के जाने के बाद सदमे में हैं। वर्षों पहले ‘कोचीन कलाभवन मंडली’ में एक मिमिक्री कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते हुए सुबी ने धीरे-धीरे मंच पर और टेलीविजन पर अपनी जगह बनाई थी।

 

ALSO READ : Breaking News : कन्नड़ फिल्म के प्रसिद्ध निर्देशक एसके भागवन का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

बहुत कम समय में सुबी लोगों के बीच पॉपुलर हो गई थीं। अभिनेत्री अलग-अलग टेलीविजन चैनलों द्वारा आयोजित लाइव स्टेज शोज का एक अटूट हिस्सा बन गई थीं। ‘सिनेमाला’ शो में सुबी ने अलग-अलग अंदाज में धमाल मचा कर दर्शकों का दिल बखूबी जीता था। टीवी होस्ट होने के साथ-साथ सुबी ने फिल्मों में भी काम किया। अभिनेत्री ने अपने छोटे से करियर में 20 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का दम दिखाया था।

ALSO READ : BREAKING NEWS : रायपुर के रहने वाले यह मशहूर एक्टर का हुआ निधन, मिर्जापुर वेब सीरीज में भी कर चुके है काम

सुबी के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई है। अभिनेता-एंकर के आकस्मिक निधन पर इंडस्ट्री के कलाकारों से लेकर फैंस तक सभी शोक व्यक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी अभिनेत्री की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने रियलिटी शो और हास्य कार्यक्रमों के माध्यम से मलयाली लोगों के दिलों में जगह बनाई।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, Breaking News, Popular Malayalam actress and television host Subi Suresh, south cinema industry, Subi Suresh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : तहसीलदार व नायब तहसीलदार का तबादला, आदेश जारी   CG BREAKING : ईडी की रेड लगातार जारी, अब पहुंची इंद्रावती भवन, श्रम विभाग, GST, सिंचाई, समेत कई विभागों में दी दबिश
Next Article Dhamtari News : बड़े बकाएदारों के खिलाफ निगम हुआ सख्त, जारी की प्रथम सूची….

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
CG NEWS: नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए दुकान को बनाया निशाना, गणेश मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?