Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Holi 2023: प्राकृतिक रंगों से खेली जाएगी होली, महिलाएं पलाश, गुलाब और गेंदा के फूलों से इस तरह बना रहीं हर्बल गुलाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Holi 2023: प्राकृतिक रंगों से खेली जाएगी होली, महिलाएं पलाश, गुलाब और गेंदा के फूलों से इस तरह बना रहीं हर्बल गुलाल

Vijay Sinha
Last updated: 2023/03/03 at 8:13 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद / होली के उल्लास भरे पर्व पर बिहान की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए हर्बल गुलाल की छटा बिखरेगी। जिले के गरियाबंद विकासखण्ड अंतर्गत वंसुधरा महिला संकुल संगठन ग्राम मदनपुर में स्व सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न प्राकृतिक रंगों से हर्बल गुलाल बना रहीं हैं। महिलाओं द्वारा चुकंदर, पालक, धनिया, लाल भाजी, फूलों जैसे- पलाश, गुलाब, गेंदा से हर्बल रंग तैयार किया जा रहा है। एक ओर जहां बाजार में रासायनिक रंग-गुलाल उपलब्ध हैं, वहीं समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित इको फ्रेंडली हर्बल गुलाल का निर्माण कर बिक्री की जा रही है। स्व-सहायता समूह महिलाओं ने अब तक 50 किलों से अधिक हर्बल गुलाल का निर्माण कर चुकी हैं और 01 क्विंटल हर्बल गुलाल का आर्डर भी मिल चुका है। महिलाओं को हर्बल गुलाल की बिक्री हेतु समुचित बाजार दिलाने का कार्य जिला प्रशासन के द्वारा किया गया है। इस बार होली पर्व को लेकर बिहान समूह से जुड़ी महिलाएँ हर्बल गुलाल की तैयारी में दिन रात जुटी हुई हैं। हर्बल गुलाल की खासियत ये है कि ये पूरी तरह से केमिकल रहित होता है और इसके इस्तेमाल से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। हर्बल गुलाल में रंग और महक के लिए प्राकृतिक फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। बिहान समूह की महिलाओं के द्वारा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हर्बल गुलाल का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में समूह की सदस्यों ने बताया कि यह हर्बल एवं प्राकृतिक गुलाल को 150 रूपये प्रति किलों की दर से बेचते हैं। इसके साथ ही कम मूल्य के छोटे पैकेट भी तैयार किये गये हैं। महिलाएं आगे बताती है कि बिहान से जुड़कर हम स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध हो रहे हैं और आर्थिक स्वावलंबन की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने अपील किया है कि इस बार की होली प्राकृतिक रंगों से बनी हर्बल गुलाल खरीदकर मनाये।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG ACCIDENT: Horrific accident: A bus full of 44 girl students going on a trip overturned, one dead, 40 seriously injured BIG ACCIDENT : भीषण हादसा : ट्रिप में जा रहे 44 छात्राओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, 40 घायल
Next Article CG News : छग की बेटी का दुबई में आयोजित किक बॉक्सिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ चयन, मुख्यमंत्री बघेल ने किक बॉक्सर निगिता को स्वेच्छानुदान से दी पांच लाख रूपये की सहायता

Latest News

स्वच्छता की अलख जगाने हर रविवार, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मिलकर चलाते हैं सफाई अभियान, स्वच्छ गरियाबंद का संकल्प
Grand News May 11, 2025
CG: पेड़ के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश, पास ही मिली जहरीली शीशी... हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस
CG: पेड़ के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश, पास ही मिली जहरीली शीशी… हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
CG NEWS : तिल्दा नेवरा : राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम का तहसील अध्यक्ष मोहन साहू नियुक्त
Grand News May 11, 2025
CG CRIME: पारिवारिक विवाद बना खूनी खेल, सौतेले पिता ने टंगिया से वार कर बेटे को उतारा मौत के घाट
CG CRIME: पारिवारिक विवाद बना खूनी खेल, सौतेले पिता ने टंगिया से वार कर बेटे को उतारा मौत के घाट
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?