Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Budget 2023 : इस साल भी बजट का ब्रिफकेश रहा खास, गोबर पेंट से की गई थी आकर्षक साज-सज्जा, छत्तीसगढ महतारी एवं कामधेनु का भित्तिचित्र अंकित 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़विधानसभा

CG Budget 2023 : इस साल भी बजट का ब्रिफकेश रहा खास, गोबर पेंट से की गई थी आकर्षक साज-सज्जा, छत्तीसगढ महतारी एवं कामधेनु का भित्तिचित्र अंकित 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/06 at 2:32 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG Budget 2023 : इस साल भी बजट का ब्रिफकेश रहा खास, गोबर पेंट से की गई थी आकर्षक साज-सज्जा, छत्तीसगढ महतारी एवं कामधेनु का भित्तिचित्र अंकित 
CG Budget 2023 : इस साल भी बजट का ब्रिफकेश रहा खास, गोबर पेंट से की गई थी आकर्षक साज-सज्जा, छत्तीसगढ महतारी एवं कामधेनु का भित्तिचित्र अंकित 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

रायपुर। CG Budget 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत किया। बजट प्रस्तुत करने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा जिस ब्रीफकेस का उपयोग किया गया है, उसमें छत्तीसगढ़ी सभ्यता, संस्कृति और छत्तीसगढ़ सरकार की परंपरा एवं संस्कृति के प्रति प्राथमिकता की झलक देखने को मिलती है। बजट ब्रीफकेस की डिजाइन सुदूर वनांचल क्षेत्र की विश्व विख्यात भित्तिचित्र कला द्वारा तैयार किया गया है। बजट ब्रीफकेस के फ्रंट साइड में छत्तीसगढ़ महतारी का भित्ति चित्र बनाया गया है, जो कि मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति आस्था और प्रेम को दर्शाता है, साथ ही यह संदेश भी देता है की बजट छत्तीसगढ़ महतारी की ममता के समान सभी व्यक्ति के लिए एक समान ममतामयी है। ब्रीफकेस के दूसरी तरफ मां कामधेनु की छवि अंकित है जिसमें बछड़े को दूध पिलाती हुई गाय दर्शायी गई है जो नागरिकों के प्रति सरकार के स्नेह को दर्शाती है।

- Advertisement -

 

ऐसे तैयार किया गया बजट ब्रीफकेस-

 

बजट ब्रीफकेस में अंकित भित्ति चित्र छत्तीसगढ़ के शहरी गौठान में निर्मित गोबर पेंट से बनाया गया है। राज्य के 2 शहरों रायपुर एवं अंबिकापुर में में स्थित शहरी गौठान में गोबर पेंट का निर्माण का व्यवसायिक उत्पादन प्रारंभ किया गया है। गौठान में निर्मित इमल्शन में वाटर कलर पिगमेंट मिलाकर यह कलाकृति सरगुजा के ग्राम सुखरी के भित्ति चित्र कलाकार द्वारा तैयार की गई है। कलाकृति युक्त गोबर पेंट से निर्मित भित्ति चित्र वाले बजट पर ब्रीफकेस को तैयार करने में 15 दिन का समय लगा है एवं 09 विभिन्न रंगों का प्रयोग कलाकार द्वारा किया गया है।

 

यह बजट ब्रीफकेस छत्तीसगढ़ राज्य की वर्तमान प्राथमिकताओं को दर्शाने में कामयाब रहा है राज्य शासन की प्राथमिकताओं में गौठान को केंद्रित करते हुए ग्रामीण एवं शहरी आजीविका पार्क खोले जा रहे हैं एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कला सरकार की प्राथमिकताओं का विषय भी रहा है, गौठानों में निर्मित यह गोबर पेंट विश्व विख्यात हो रहा है, साथ ही सरगुजा का भित्ति चित्र भी विश्व विख्यात है, यह सरकार की प्राथमिकताओं को प्रदर्शित करता है। विगत वर्षों मुख्यमंत्री जी द्वारा कोसा, बस्तर आर्ट, गोबर के ब्रीफकेस आदि का उपयोग बजट ब्रीफकेस में किया गया है ।

 

भित्ति चित्र एक ऐसी परम्परा है जो छत्तीसगढ़ी संस्कृति को प्रदर्शित करती है। रजवार भित्ति चित्र कला के माध्यम से प्रकृति व ग्रामीण परिवेश को दर्शाया जाता है। इसमें प्लाइवुड, नारियल रस्सी, मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है,आखिरी में नेचुरल कलर्स से पेंट किया जाता है। गोबर से पेंट बनाने में 30 प्रतिशत गोबर का प्रयोग किया जाता है, गोबर से तैयार घोल को ब्लीच कर पेंट तैयार करने हेतु कुछ अन्य घटक मिलाकर बेस इमल्सन तैयार होता है, जिसमे पिगमेंट मिलाकर किसी भी कलर का इमलसन, डिस्टेंपर तैयार किया जाता है।

TAGGED: Budget for the financial year 2023-24, CG BREAKING NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article PM मोदी का ऐलान,देश में इलाज को सस्ता बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य
Next Article BREAKING NEWS : पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 9 पुलिस अधिकारियों की मौत

Latest News

Guinness Book: दुनिया की सबसे छोटी कार गिनीज बुक में दर्ज…आपके अनुसार दुनिया की सबसे छोटी कार कौन सी है?
Business Exclusive Featured Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO अंतराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी रोचक खबरें June 6, 2025
2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
Racing June 6, 2025
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान निलंबित
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम डी दीवान निलंबित
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?