Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : खुले में नशा कर रहा था अधेड़, दो युवकों ने मिलकर कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़बालोद

CG CRIME NEWS : खुले में नशा कर रहा था अधेड़, दो युवकों ने मिलकर कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/11 at 1:13 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : खुले में नशा कर रहा था अधेड़, दो युवकों ने मिलकर कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार 
CG CRIME NEWS : खुले में नशा कर रहा था अधेड़, दो युवकों ने मिलकर कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 बालोद। CG CRIME NEWS : जिले में एक अधेड़ उम्र के शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। वो शराब भट्‌ठी के बाहर खुले में शराब पी रहा था। इसी बात को लेकर 2 युवकों ने उससे झगड़ा कर लिया। इसके बाद अधेड़ को जमकर पीटा। उधर, इलाज के लिए अधेड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सुरेगांव निवासी जंगलू राम ठाकुर (50) शराब पीने का आदी था। वो आए दिन शराब पीकर घर में भी झगड़ा किया करता था। इस बीच सोमवार को वह शराब पीने के लिए अर्जुंदा की शराब दुकान में पहुंचा था। वहां उसने शराब खरीदी और भट्‌ठी के बाहर ही बैठकर शराब पीने लगा था।

हाथ-मुक्के से पीटा

इसके बाद अर्जुंदा के ही रहने वाले थलेश ठाकुर(21) और प्रवीण यादव(21) भी भट्‌ठी के पास पहुंचे और जंगलू से कहने लगे कि यहां पर बैठकर शराब क्यों पी रहे हो। ऐसे खुले में बैठकर शराब मत पियो। बस इसी बात को लेकर जंगलू झगड़ा करने लग गया। इगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों युवकों ने मिलकर जंगलू को अधमरा होने तक हाथ-मुक्के से पीट दिया।

पीटने के बाद दोनों मौके से भाग निकले। इसके बाद आस-पास के लोगों ने जंगलू को अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान 7 मार्च को इलाज के दौरान जंगलू की मौत हो गई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस की जांच में पता चला कि जंगलू ज्यादातर यहां शराब पीने आया करता था। काम धाम भी नहीं करता था। वहीं आरोपी रोजी मजदूरी किया करते थे। पुलिस ने 7 मार्च को ही आरोपियों के घर पर दबिश दी थी। मगर उनका पता नहीं चला था। इस बीच शुक्रवार को आरोपी जब अपने घर लौटे, तब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आई है।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CRIME NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सीएम बघेल 21 मार्च को ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ का करेंगे शुभारंभ, 15 करोड़ पौधों के रोपण का रखा गया लक्ष्य
Next Article RAIPUR BREAKING : रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, अब तक नहीं मिला सिर, जांच में जुटी पुलिस   RAIPUR BREAKING : रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, अब तक नहीं मिला सिर, जांच में जुटी पुलिस  

Latest News

Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Raja Murder Case : कैसे सुलझी राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री? मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा
क्राइम देश June 9, 2025
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Technology June 9, 2025
Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?