Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राम मंदिर भाजपा की बपौती नहीं बताने वाली उमा भारती की पीठ थपथपाई कांग्रेस ने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़देशरायपुरसरकारसामाजिक

राम मंदिर भाजपा की बपौती नहीं बताने वाली उमा भारती की पीठ थपथपाई कांग्रेस ने

GrandNews
Last updated: 2020/08/04 at 4:34 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
राम मंदिर भाजपा की बपौती नहीं बताने वाली उमा भारती की पीठ कांग्रेस ने थपथपाई 
राम मंदिर भाजपा की बपौती नहीं बताने वाली उमा भारती की पीठ कांग्रेस ने थपथपाई 
SHARE

रायपुर।  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आर पी सिंह ने उमा भारती के बयान का स्वागत करते हुए कहा है कि उमा भारती ने साध्वी होने का अपना धर्म पूरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी को जो आईना दिखाने का कार्य किया है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन समारोह के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए कहा है कि पूरी भाजपा राम मंदिर भूमि पूजन एवं कार्यारंभ को इस तरह से प्रदर्शित कर रही है जैसे प्रभु राम भारतीय जनता पार्टी के पेटेंट हों और उनकी बपौती हों। राम मंदिर भूमि पूजन किसी साधु संत से ना करवा कर प्रधानमंत्री मोदी से करवाना और संघ प्रमुख कि वहां मौजूदगी भी कांग्रेस के इन आरोपों पर पुष्टि की मुहर लगाती है।

- Advertisement -
Ad image

कांग्रेस ने सवाल खड़ा करते हुए यह जानना चाहा है कि क्या अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं होती तो भूमि पूजन में नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख की उपस्थिति संभव हो पाती? राम मंदिर निर्माण मैं भारतीय जनता पार्टी का कभी भी कोई योगदान नहीं रहा है। भाजपा ने प्रभु राम के नाम पर चंदा एकत्र किया है और वोटों का धंधा किया है। सिर्फ चंदे और धंधे के लिए प्रभु राम का इस्तेमाल करने वाले लोग आज किस मुंह से अपने आप को राम भक्त बताने की कोशिश कर रहे हैं? क्या भारतीय जनता पार्टी कभी राम मंदिर के निर्माण को लेकर किसी अदालत में गई है या फिर अदालत में पूर्व से ही चलते हुए मामले में कभी पक्षकार बनी है? और तो और भाजपा के शीर्ष नेता हमेशा यही कहते रहे कि राम लला आस्था का विषय है और आस्था के मामले अदालतों में तय नहीं होते,तो आज फिर किस मुंह से अदालत के फैसले को स्वीकार कर रहे हैं।

जबकि कांग्रेस पार्टी ने शुरू से यह कहा था की अदालत का जो भी फैसला होगा वह हमें मंजूर होगा। अयोध्या में रामलला के मंदिर के निर्माण की जो प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है इसमें सबसे अधिक योगदान अगर किसी का रहा है तो वह कांग्रेस पार्टी और स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी का ही रहा है। राजीव जी ने ही पूजा स्थल के ताले खुलवाए, राजीव जी ने ही वहां पर पूजा पाठ की अनुमति प्रदान करवाई और राजीव जी ने ही 9 नवंबर सन 1989 को राम मंदिर का शिलान्यास भी करवाया था।

बाद में राजीव जी की हत्या के बाद केंद्र में पी वी नरसिम्हा राव की सरकार बनी जिन्होंने संपूर्ण मंदिर क्षेत्र की जमीन का भू अधिग्रहण करके राम मंदिर बनाने का रास्ता प्रशस्त कर दिया था। राम मंदिर का निर्माण निश्चित तौर पर पूरे विश्व के लिए खुशी का क्षण है। हम सब इस क्षण का वर्षों से इंतजार कर रहे थे।

 

 

TAGGED: GRAND NEWS, उमा भारती, कांग्रेस, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भाजपा, राम मंदिर, वरिष्ठ प्रवक्ता
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने वीडियो ट्वीट कर दी जनता को भूमि पूजन की बधाई , “जय श्री राम” के नारे से किया उत्साहवर्धन
Next Article आयु-धोखाधड़ी पर बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, पकड़े जाने पर दो साल का प्रतिबन्ध….
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG VIDEO : पोल्ट्री फॉर्म में घुसकर मुर्गियों को चट कर गया विशालकाय अजगर, सर्प मित्र ने ऐसे किया रेस्क्यू 
कोरबा छत्तीसगढ़ July 26, 2025
CG NEWS : दो साल के बच्चे ने निगल लिया चना, इलाज के दौरान मौत 
कोरबा छत्तीसगढ़ July 26, 2025
CG News: करंट से चिपक कर प्लंबर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार को बताया मौत का जिम्मेदार
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 26, 2025
breaking news: छत्तीसगढ़-ओड़िशा सीमा के घने जंगलों में नक्सलियों की साजिश नाकाम, हथियार और बारूद बरामद!
Breaking News Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ नक्सलवाद July 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?