Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Indore Temple Accident Update : इंदौर हादसे में अब तक 36 लोगों की मौत, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदुर्घटनामध्य प्रदेश

Indore Temple Accident Update : इंदौर हादसे में अब तक 36 लोगों की मौत, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/31 at 1:09 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Indore Temple Accident Update : इंदौर हादसे में अब तक 36 लोगों की मौत, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
Indore Temple Accident Update : इंदौर हादसे में अब तक 36 लोगों की मौत, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
SHARE
ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Indore Temple Accident Update : इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में 36 लोगों की जान चली गई। मामले में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। 20 से ज्यादा लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। रात 12 से 1.30 बजे के बीच 16 शव और निकाले गए। शुक्रवार सुबह रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया। मंदिर की दीवार और बावड़ी की स्लैब तोड़ी गई। आर्मी और प्रशासन की कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं। 53 वर्षीय सुनील नाम के शख्स का शव शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाहर निकाला।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

घटनास्थल के पास एक धर्मशाला में पटेल समाज के लोग इकट्‌ठा हुए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह उनसे मिलने पहुंचे। यहां भीड़ ने हाय-हाय और मुर्दाबाद के नारे लगाए। हादसे में पटेल समाज के 11 लोगों की मौतें हुई है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा- जिन लोगों के यहां मौत हुई है, उनके परिवार से सीएम को मिलना चाहिए था। अफसरों ने पहले बताया गया था कि मुख्यमंत्री परिवार से मिलेंगे और उनकी पीड़ा जानेंगे। बाद में कार्यक्रम कैंसिल कर दिया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

53 साल के सुनील नाम के शख्स के लिए शुक्रवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसके लिए मंदिर की दीवार और बावड़ी की स्लैब को तोड़ा गया।

 

रामनवमी पर हो रहा था हवन

करीब 60 साल पुराने मंदिर में गुरुवार को रामनवमी पर यहां पूजा की जा रही थी। 11 बजे हवन शुरू हुआ था। मंदिर परिसर के अंदर बावड़ी की गर्डर फर्शी से बनी छत पर 60 से ज्यादा लोग बैठे थे। दोपहर करीब सवा बारह बजे स्लैब भरभराकर गिर गया। सभी लोग 60 फीट गहरी बावड़ी में जा गिरे। मरने वालों में 21 महिलाएं और 15 पुरुष हैं। इनमें 3 बच्चे और एक बच्ची है।

 

इस घटना से जुड़े अपडेट्स…

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह घायलों और उनके परिजन से मुलाकात की। उन्होंने कहा- ‘घायलों का इलाज सरकार कराएगी।प्रदेश में ऐसे ढंके हुए कुएं-बावड़ी की तलाश कर खोले जाएंगे ताकि फिर कोई हादसा न हो।’ इसके बाद घटनास्थल का दौरा भी किया।
  • प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्मीकांत पटेल ने बताया कि पहली बार हवन अंदर हुआ था, क्योंकि अगले साल से मूर्तियां नए मंदिर में शिफ्ट होने वाली थीं, इसलिए फैसला किया गया था कि भगवान के सामने ही हवन करेंगे। यही वजह रही कि बावड़ी पर इतनी भीड़ जमा हो गई।
  • इंदौर नगर निगम के बिल्डिंग ऑफिसर और बिल्डिंग इंजीनियर को सस्पेंड किया गया।
TAGGED: BIG NEWS, BREAKING MP NEWS, indore temple accident, Indore Temple Accident Update :, latest top mp news, MP ACCIDENT NEWS, MP NEWS, mp news in hindi, mp news live today, mp news today
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Corona virus: Antibody is not affecting Omicron's sub-variant BF.7, know how dangerous this virus is CORONA BREAKING : राज्य में बढ़ रहा कोरोना, सरकार हुई एक्टिव
Next Article BJP Residential Complex: PM Modi inaugurated the residential complex of BJP, it is a symbol of the party's progress 8th Pay Commission पर आया बड़ा अपडेट, 44 फीसदी बढ़ेगी सैलरी! सरकारी कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले

Latest News

Unique Marriage : एक बारात ऐसी भी... शादी में 121 ट्रैक्टर से गए 300 बाराती Jodhpur unique marriage
Unique Marriage : एक बारात ऐसी भी… शादी में 121 ट्रैक्टर से गए 300 बाराती
Grand News देश June 5, 2025
CG NEWS : ग्राम पंचायत कुथूर में नल जल योजना से ग्रामीण वंचित; जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता से उपजा संकट, दो सालों से नहीं आ रहा पानी
CG NEWS : ग्राम पंचायत कुथूर में नल जल योजना से ग्रामीण वंचित; जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता से दो सालों से नहीं आ रहा पानी
जांजगीर-चांपा June 5, 2025
Jio Recharge : मिस न करें Jio का शानदार ऑफर, सिर्फ 601 रुपये में पूरे साल अनलिमिटेड 5G इंटरनेट
Grand News देश June 5, 2025
CG NEWS : फिर कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, सामने आया VIDEO 
CG ब्रेकिंग : फिर कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, सामने आया VIDEO 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?