Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सीएम भूपेश बघेल ने किसानों के खाते में डाले 5 करोड़ 32 लाख रुपए, इन हितग्रसियों को दी बड़ी सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : सीएम भूपेश बघेल ने किसानों के खाते में डाले 5 करोड़ 32 लाख रुपए, इन हितग्रसियों को दी बड़ी सौगात

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/04/05 at 1:37 PM
Mahak Qureshi
Share
4 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 32 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी किया ।

- Advertisement -

इसके अंतर्गत 16 मार्च से 31 मार्च तक खरीदे गए 1 लाख 45 हजार क्विंटल गोबर के एवज में 2 करोड़ 91 लाख रूपए का भुगतान किए जाने के साथ ही गौठान समितियों को 1.43 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 98 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस अवसर पर कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, मुख्यमंत्री के सलाहकार  विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज एफ. तम्बोली मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित हैं तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा और राज्य नोडल अधिकारी RIPA गौरव सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े हैं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना में हम लोगों ने निरंतर उपलब्धियां हासिल की है, लेकिन स्वावलंबी गौठानों की संख्या में जिस तेजी से वृद्धि हो रही है, वह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ही अपने गांवों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है।

- Advertisement -

गोबर विक्रेताओं को दी जा रही राशि में से 01 करोड़ 67 लाख रुपए की राशि स्वावलंबी गौठानों की ओर से स्वयं भुगतान की जा रही है। जबकि विभाग की ओर से 01 करोड़ 24 लाख रुपए का भुगतान किया जा रहा है।

गौठान समितियों को स्वावलंबन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हम लोगों ने स्वावलंबी गौठान समिति के अध्यक्षों को 750 रुपए और सदस्यों को 500 रुपए हर महीने प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।

किसान भाइयों को यह खुशखबरी तो पहले ही मिल चुकी होगी कि आने वाले नवंबर महीने से अब 20 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जाएगी। इसकी मांग किसान भाइयों द्वारा बहुत लंबे समय से की जा रही थी। निश्चित रूप से इसका लाभ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा।

इसी तरह राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का भी अब विस्तार कर दिया गया है। अब नगर पंचायतों और अनुसूचित क्षेत्र की नगर पालिकाओं के भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए भूमिहीन कृषि मजदूर 15 अप्रैल तक अवश्य आवदेन कर दें।

01 अप्रैल से गांवों में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण भी शुरू किया गया है, क्योंकि 2011 के बाद से जनगणना ही नहीं हो पाई है। इस सर्वेक्षण से नये हितग्राही भी चिन्हित होंगे। उन्हें भी आवास, गैस सिलेंडर, शौचालय जैसी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा।

01 अप्रैल से ही शिक्षित बेरोजगारों से बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन लेना भी शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्हें ऑन लाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। पहले ही दिन 6000 से ज्यादा बेरोजगारों के आवेदन मिले, जिसे उसी दिन मंजूर भी कर लिया गया।

आज इस कार्यक्रम के माध्यम से जिन किसानों, गोबर विक्रेताओं, पशुपालकों, गौठान समितियों और स्व सहायता समूहों के खाते में राशि का अंतरण हो रहा है, उन सभी को बहुत बधाई ।

TAGGED: # latest news, 05 april 2023, Breaking News, cg latest news today, cg news, CHHATTISGARH CRIME NEWS, CHHATTISGARH NEWS, coronavirus death in india, kamal nath news, Madhya Pradesh News, MP Breaking News, mp cg latest news, MP LATEST NEWS, mp latest news live, mp latest news today, MP NEWS, mp today latest news, mp today news, shivraj singh chouhan today news, Today news, सुबह 7 बजे की खबरें
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : पति-पत्नी और वो में पत्नी की हत्या : साड़ी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Next Article स्वामी आत्मानंद स्कूल CG BREAKING : स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, सभी DEO को निर्देश जारी, 10 अप्रैल से शुरू होगा आवेदन, जानिये पूरी डिटेल 

Latest News

Unique Marriage : एक बारात ऐसी भी... शादी में 121 ट्रैक्टर से गए 300 बाराती Jodhpur unique marriage
Unique Marriage : एक बारात ऐसी भी… शादी में 121 ट्रैक्टर से गए 300 बाराती
Grand News देश June 5, 2025
CG NEWS : ग्राम पंचायत कुथूर में नल जल योजना से ग्रामीण वंचित; जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता से उपजा संकट, दो सालों से नहीं आ रहा पानी
CG NEWS : ग्राम पंचायत कुथूर में नल जल योजना से ग्रामीण वंचित; जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता से दो सालों से नहीं आ रहा पानी
जांजगीर-चांपा June 5, 2025
Jio Recharge : मिस न करें Jio का शानदार ऑफर, सिर्फ 601 रुपये में पूरे साल अनलिमिटेड 5G इंटरनेट
Grand News देश June 5, 2025
CG NEWS : फिर कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, सामने आया VIDEO 
CG ब्रेकिंग : फिर कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, सामने आया VIDEO 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?