Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कौशल्या मंदिर,रामवनपथ गमन के निर्माण हेतु 150 करोड़ रु की घोषणा की भाजपा नेताओं को सांप सूंघ गया – कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सरकारसामाजिक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कौशल्या मंदिर,रामवनपथ गमन के निर्माण हेतु 150 करोड़ रु की घोषणा की भाजपा नेताओं को सांप सूंघ गया – कांग्रेस

GrandNews
Last updated: 2020/08/07 at 4:39 PM
GrandNews
Share
5 Min Read
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कौशल्या मंदिर,रामवनपथ गमन के निर्माण हेतु 150 करोड़ रु की घोषणा की भाजपा नेताओं को सांप सूंघ गया - कांग्रेस
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कौशल्या मंदिर,रामवनपथ गमन के निर्माण हेतु 150 करोड़ रु की घोषणा की भाजपा नेताओं को सांप सूंघ गया - कांग्रेस
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पूर्व धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से सीधा सवाल पूछते हुए कहां है कि जिस प्रकार भाजपा आरएसएस और और विश्वहिंदू परिषद अयोध्या के राम मंदिर निर्माण का श्रेय लूटना चाह रहे हैं वही पिछले पंद्रह वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य जो कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की माता कौशल्या का मायके और राम भगवान राम का ननिहाल है उसकी उपेक्षा पूर्ववर्ती भाजपा सरकार,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने उपेक्षित करके रखा था। कमीशन खोरी के भयंकर संक्रमण से ग्रसित पूर्ववर्ती रमन सरकार उन्हीं योजनाओं पर ध्यान रखती थी. जिसमें कोटा कमीशन उन्हें प्राप्त हो सके।कौशल्या माता मंदिर निर्माण और राम वनपथ गमन को विकसित करने के लिए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने ढेला भर का बजट स्वीकृत नहीं किया जाता था। वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार जन हितैषी कार्य किए जा रहे हैं उसे देख भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सांप सूंघ गया है। कांग्रेस सरकार द्वारा माता कौशल्या के भव्य मंदिर के निर्माण हेतु लगभग चौदह करोड़ की राशि और राम वन गमन को विकसित करने के लिए लगभग 137 करोड़ों रुपए की राशि की घोषणा की गई है इस पर तथाकथित राम भक्त भाजपा नेता और आरएसएस के स्वयंसेवको ने चुप्पी साध रखा है।केंद्र की मोदी सरकार रामायण कॉरिडोर निर्माण योजना में प्रदेश भाजपा जोर क्यो छत्तीसगढ़ राज्य को शामिल करने हेतु प्रस्ताव नही दे रही है। और अपने आखरी के छः सालों के कार्यकाल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने क्यों नहीं छत्तीसगढ़ राज्य में जो कि भगवान श्रीराम का ननिहाल है और जहां पर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी ने वनवास का बहुत समय व्यतीत किया है इन स्थानों का पुनर्निर्माण,विकसित और उद्धृत करने का कार्य क्यों नहीं किया है जबकि पूर्व पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से मोटी कमाई करने के लिये मोर्टाल और अन्य पर्यटन स्थलों का निर्माण कराया जिसमे कॉरोडो-अरबो का बजट व्यय किया गया और राम वनपथ गमन के विकास के लिये ढेला मात्र के बजट का प्रावधान नहीं किया था जबकि भारतीय जनता पार्टी लगातार भगवान राम के नाम पर राजनीति कर अपना स्वार्थ सिद्धि कर रही है।

- Advertisement -

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से सवाल करते हुए कहा है कि क्या उनके द्वारा पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा जायेगा जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य के उन स्थलों को रामायण कॉरिडोर से जोड़ने का आग्रह किया जायेगा। एक और जहां देश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कौशल्या माता मंदिर और राम वनपथ गमन मार्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध है कि आने वाले वर्षों में कौशल प्रदेश छत्तीसगढ़ जो की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का ननिहाल है और माता कौशल्या का जन्म स्थल है वहां आकर पूरे देश और विदेश के राम भक्त कौशल्या माता की पतित पावन भूमि का दर्शन कर सकेंगे और भगवान राम,माता सीता और लक्ष्मण जी के वनपथ गमन मे भ्रमण कर अपने प्रभु को सुमिरन कर सकेंगे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पूर्व पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से पूछा है कि कब तक केंद्र की मोदी सरकार को पत्र लिखकर रामायण कॉरिडोर निर्माण योजना में छत्तीसगढ़ राज्य के उन पवित्र स्थलों को जोड़ने हेतु पत्र लिखेंगे जिसमें चलकर भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण जी ने वनवास का समय व्यतीत किया था और उस पत्र को कब प्रदेश की जनता के समक्ष जारी करेंगे इस बात का खुलासा भी तत्काल करना चाहिये।

- Advertisement -
TAGGED: कांग्रेस, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भाजपा, भारतीय जनता पार्टी, विकास तिवारी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर: नेता प्रतिपक्ष कौशिक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव , स्वास्थ्य विभाग के छूटे पसीने
Next Article POLITICS : बगैर नेता, मानसून सत्र को लेकर… भाजपा विधायक दल की बैठक… रणनीति पर चर्चा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Breaking : गौशाला में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG Breaking : रायपुर सहित 8 सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण, CM साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
Breaking News छत्तीसगढ़ May 22, 2025
IPL 2025 GT vs LSG Live : लखनऊ ने गुजरात को दिया 236 रनों का लक्ष्य, मिचेल मार्श ने जड़ दिया शतक
Cricket खेल May 22, 2025
CG News : विकास और खुशहाली का दूसरा नाम है भाजपा सरकार, समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?